संजय गांधी महाविद्यालय में मनाई गई 136वीं श्रीनिवास रामानुजन जयंती

संजय गांधी महाविद्यालय में मनाई गई 136वीं श्रीनिवास रामानुजन जयंती
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l आज राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में संजय गांधी महाविद्यालय में सभी बच्चों और प्राध्यापकों के साथ मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस जिसमें श्रीनिवास रामानुजन के बारे में कुछ जानकारी बच्चों ने एक दूसरे को दी तथा कुछ महत्वपूर्ण बातें श्रीनिवास रामानुजन के बारे में गुरुजनों द्वारा छात्रों को बताई गई, श्रीनिवास रामानुजन यंगर का जन्म तमिलनाडु में 22 दिसंबर 1887 में हुआ था इन्होंने बहुत ही कम उम्र में गणित की तमाम सूत्रों तथा प्रमेय
का निर्माण कर दिया था। श्रीनिवास रामानुजन एक महान भारतीय गणितज्ञ थे इन्हें विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला फिर भी उन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। वर्तमान में गणित का प्रयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है इसी के महत्व से सबको अवगत कराने के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 26 फरवरी 2012 में मद्रास विश्वविद्यालय में यह घोषणा किया था कि हर वर्ष श्रीनिवास रामानुजन की याद में 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित के दिवस के रुप में मनाया जाए, इसी कारण आज संजय गांधी महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से गणित विभागाध्यक्ष डॉ विनोद प्रजापति, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र द्विवेदी एवं डॉ वाईपी साहू, रीनू श्रीवास्तव, डा बृजेश सिंह, डा प्रिया यादव डा रश्मी द्विवेदी डा संतोष सिंह डा राकेश प्रजापति डा रावेंद्र सिंह डा सत्यप्रकाश शुक्ला डा पुष्पेंद्र द्विवेदी देवब्रत जी एवं गणित संकाय के छात्र दिव्य प्रकाश गौतम, एवं गणित विभाग के बहुत से विद्यार्थी उपस्थित रहे।




