ब्रेकिंग न्यूज़

आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोडूंगा:-ज्ञान सिंह

ar 728 ad
AR News Live

आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोडूंगा:-ज्ञान सिंह

ज्ञान सिंह ने जनसंपर्क कर चुनावों में समर्थन के लिए जताया आभार
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने विधानसभा अंतर्गत ग्राम बढ़ौरा कुबरी बम्हनी बारी ऐंठी कतरी कांडी सहित विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क कर विधानसभा चुनाव में जन समर्थन देने के लिए जनता जनार्दन का आभार जताया उन्होंने जनसंवाद करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में आपने अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मुझे प्रदान किया उसके लिए मैं आपका आभारी हूं राजनीति में जीत और हार होती रहती है लेकिन आपकी सेवा में कोई कोर कसर नहीं बाकी रखूंगा और आपके अधिकारों की लड़ाई के लिए संघर्ष करता रहूंगा ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश में बनी है उन्होंने 3100 रुपए में धान खरीदी,मुफ्त बिजली लाडली बहना की राशि 3000 करने सहित बहुत से जो जनता से वादे किए हैं उन्हें पूरा करना होगा हम उन्हे उनके किए वादों की याद दिलाते रहेंगे यदि जनता से वादे पूरे नहीं होते तो हम एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और आपके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे आभार कार्यक्रम में ब्लॉक मंडलम सेक्टर के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button