ब्रेकिंग न्यूज़

महंगाई की चिंता करे सरकार : जय सिंह राजू

ar 728 ad
AR News Live

महंगाई की चिंता करे सरकार : जय सिंह राजू

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जय सिंह राजू का कहना है। कि सरकार भले ही विकास के तरह-तरह के आंकड़े पेश कर अपनी पीठ थपथपा ने में लगी हो लेकिन आम गरीब मजदूर की महंगाई ने कमर तोड़ कर रख दिया है हालात यह है कि गरीब मजदूर को घर परिवार चलाना भी काफी कठिन हो चुका है क्योंकि घर के उपयोग में आने वाली खाद्य वस्तुएं सहित अन्य संसाधन इतने महंगे हो चुके हैं। कि उन वस्तुओं को गरीबों को खरीदने की तो बात दूर रही, महंगाई के चलते उन्हें खरीदने की सोच भी रखने में दूरियां बना रहा है घरेलू सामान तेल सब्जियां दालें आदि इतनी महंगी हो चुके हैं कि रसोई का बजट ही बिगाड़ कर रख दिया गैस सिलेंडर दो हर माह या दूसरे माह में 25 से 50 की वृद्धि हो ही जाती है जिसकी वजह से भले ही गरीबों को सिलेंडर थमा दिए गए हो लेकिन उन्हें गैस भरवाने के लिए पैसे के इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं जिससे लकड़ियों से ही खाना बनाने को गरीब महिलाएं मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा में मजदूरी महज 205 दी जा रही है वह भी सभी मजदूरों को पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button