सीधी में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन ।

सीधी में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन ।
*सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना अंतर्गत आयोजित किया गया बहुभाषिक नाट्य महोत्सव*
*इन्द्रवती नाट्य समिति के संयोजन में आयोजित हुआ बहुभाषिक नाट्य महोत्सव*
*बैजनाथ सभागार सीधी में नाटक “वोट” और गोमा का फेल का किया गया मंचन*
*आकर्षणम् जन कल्याण समिति द्वारा सीधी में आयोजित किया गया तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव*
*नाटक ‘वोट’ में दिखा वर्ष 2001,22 बिहार के पंचायती चुनाव का दुष्परिणाम*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l नाट्य महोत्सव की दूसरी शाम दो नाटकों का मंचन हुआ जिसमें पहले नाटक ‘वोट’ का रंग अभ्युदय दिल्ली द्वारा मंचन किया गया जिसमें अभिनय लेखन और निर्देशन काश्यप कमल का रहा यह एक पात्रीय नाटक था जो 2021,22 बिहार पंचायती चुनाव के दुष्परिणाम की सच्ची घटना पर आधारित रहा, बिहार का यह विशेष प्रकार का चुनाव था| दो दशक के बाद हुए इस चुनाव में सभी वर्गों के, सभी धर्मों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही थी| यह केवल चुनाव भर न था वरन एक सामाजिक और सार्वजनिक उत्सव था,इसी सार्वजनिक उत्सव का चित्रण है नाटक वोट जिसमें बिहार की जनता इतना खो गई थी कि मरीज को अस्पताल पहुंचाना या किसी शादी समारोह में शामिल होना भी जरूरी नहीं रह गया था जिसकी वजह से न जाने कितनी जानें गईं और अब इस घटना का पश्चाताप करने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। वहीं दूसरी प्रस्तुति ‘गोमा की फेल’ आर्ट ऑन क्लिक के कलाकारों द्वारा की गई जिसका लेखन और निर्देशन किया था शिव नारायण कुंदेर ने,इस नाटक में ऐसे विद्यार्थियों की विसंगति को दिखाया गया जो अपना घर छोड़कर डॉक्टर, इंजीनियर या और बड़े पदों को पाने के लिए बड़े शहरों में पढ़ाई करने जाते हैं और वहां जाने के बाद शहरी चकाचौंध में पड़कर अपने विजन को भुलाकर मां बाप की मजबूरियों को भुलाकर किसी और दुनिया में चले जाते हैं। नाटक हास्य व्यंग के साथ-साथ बहुत सार्थक बात कह जाता है जहां एक ओर दर्शकों का मनोरंजन हुआ वहीं दूसरी तरफ एक संदेश भी छोड़ गया।
मंच परे प्रकाश संचालन रजनीश जायसवाल एवं संगीत संचालन प्रजीत साकेत ने किया।
आकर्षणम जन कल्याण समित द्वारा बैजनाथ सभागार सीधी में सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय बहुभाषिक नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका संयोजन इन्द्रवती नाट्य समिति कर रही है तथा विशेष सहयोग एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसाइटी का है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्रशरण सिंह चौहान प्रदेश सदस्य एवं भूतपूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा की विशेष उपस्थिति रही, इंद्रशरण सिंह चौहान , रोशनी प्रसाद मिश्र और प्रिया भादौरिया द्वारा दीप
प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इनके अतिरिक्त शहर के कई साहित्यकार,रंगकर्मी और सुधी दर्शक उपस्थित रहे।नाट्य प्रस्तुति उपरांत इंद्रशरण सिंह चौहान द्वारा अभिनेता निर्देशक काश्यप कमल और शिवनारायण कुंदेर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया साथ ही उद्बोधन देते हुए आयोजन और प्रस्तुति की खूब सराहना भी किया।अंत में समिति के अध्यक्ष सौरभ सिंह परिहार ने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।




