सोन नदी पुल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन लोग की हुई मौके पर मौत।

सीधी जिले के सोन नदी पुल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन लोग की हुई मौके पर मौत।
सीधी जिले में सड़क हादसे का दौर जारी है लगातार सड़क हादसों की वजह से लोगों की जाने जा रही हैं।
जहां ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो कि सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत सोन नदी पुल के पास का है जहां सोन नदी के पुल के पास सीधी की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था जिस ने ठोकर मार दी जिसमें बाइक चालक 3 लोग सवार थे।
होगा इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई है। लेकिन वह तीनों व्यक्ति कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है तो फिलहाल 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। वही जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
वही पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी चुरहट सतीश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि चुरहट की तरफ से सीधी की तरफ से जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है। और वह घटना कारित करने के बाद रीवा की तरफ फरार हो गया है जिसका हम पीछा कर रहे हैं। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे तीनों कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे।




