ब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली ncr

14 जून को हरियाणा बंद, दिल्ली में नहीं होगी दूध-पानी की सप्लाई’, किसानों और खापों की ‘जनता संसद’ में फैसला

ar 728 ad
AR News Live

AR News live – Delhi News: सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद और बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मांडौठी टोल प्लाजा के पास किसानों और खापों की जनता संसद का आयोजन किया गया. दलाल खाप और भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से खापों और किसान संगठनों को निमंत्रण दिया था. जनता संसद में खापों और किसान संगठनों ने 14 जून को हरियाणा बंद के अलावा दिल्ली का दूध और पानी भी बंद करने का एलान किया है.

 

किसानों और खाप चौधरियों ने लिया हिस्सा

रविवार को आयोजित इस जनता संसद में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के किसानों और खाप चौधरियों ने हिस्सा लिया. जनता संसद की अध्यक्षता दलाल खाप-84 के प्रधान भूप सिंह दलाल के अतिरिक्त एक अध्यक्ष मंडल ने की. सभी खाप चौधरियों ने रमेश दलाल के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए 25 सूत्रीय मांग पत्र सरकार के सामने रखा है जिसे 3 भागों में बांटा जा सकता है.

 

केन्द्र सरकार और दिल्ली पुलिस से बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

दूसरी तरफ सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बावजूद आज तक हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को अपने हिस्से का एसवाईएल से पानी नहीं मिला. इस संदर्भ में रमेश दलाल, किसानों और खापों ने पंजाब से आग्रह किया कि हरियाणा को उनके पानी का हक दे. यदि पंजाब पानी का हक नहीं देता तो केंद्र सरकार एसवाईएल के निर्माण की बागडोर सेना को सौंप दे. जनता संसद में हरियाणा सरकार से गुरनाम चढूनी और दूसरे किसान नेताओं को तुरंत रिहा करने तथा सूरजमुखी फसल को एमएसपी की दर पर खरीदने की मांग की. वहीं, केन्द्र सरकार और दिल्ली पुलिस से बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की गई.

 

‘पहलवान आज भी मज़बूती से लड़ाई लड़ रहे हैं’

जनता संसद में पहुंचे पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा पंचायत द्वारा पच्चीस सूत्रीय मांगों का पालम 360 समर्थन करती है और जहां भी आप लोग कहोगे पालम 360 मज़बूती से आपके फ़ैसले के साथ खड़ी है. सोलंकी ने कहा महिला पहलवान आत्म सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं सभी खाप पंचायतें, किसान यूनियन उनके साथ मज़बूती से खड़ी हैं. मीडिया के माध्यम से एवं सरकार के माध्यम से ग़लत संदेश फैलाने की कोशिश की गई जो बिल्कुल निराधार है, पहलवान आज भी मज़बूती से लड़ाई लड़ रहे हैं.

 

ये लोग रहे मौजूद

जनता संसद में पलवल 52 पाल (खाप) के प्रधान अरुण जैलदार, अहलावत खाप के पूर्व सरपंच मांगेराम कादियान खाप के प्रतिनिधी सुख चंद कादियान, दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया, देशवाल खाप के प्रधान संजय देशवाल, छिकारा खाप के प्रतिनिधि आचार्य, मालिक खाप से मूलक राज मालिक, अशोक मालिक, 360 सोनीपत के प्रधान राजेन्द्र खत्री, लव वंशिय खाप के प्रधान सुरेंदर खत्री, असौदहा के पूर्व चेयरमैन दयानंद , पंडित अतर सिंह, पूर्व सरपंच मोहिंदर बांडा, नौगामा प्रधान कपूरे, कैप्टन जीत, मास्टर साहिब सिंह, भुंडू सरपंच, दिलबाग मांडोठी, चांदराम भुपनिया, सूबे सिंह समैन, ननदगढ़ बारह के प्रधान होशियार सिंह, किसान नेता जगबीर घोषाला, विनोद मोड़ी, चंचल यादव, दयाराम चौटाला और दलित समाज के नेता आजाद चोपड़ा शामिल रहे.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button