मुंबई के जुहू बीच पर पांच लोग समंदर में बहे, एक को बचाया गया, चार लापता, सर्च जारी

AR NEWS Live – मुंबई के मशहूर जुहू बीच पर नहाने गए पांच लोग सोमवार को समंदर में बह गए. इसमें से एक को रेस्क्यू कर लिया गया. चार अभी भी लापता है और उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये घटना शाम 5 बजर 28 मिनट की है. रेस्क्यू में बीएमसी, पुलिस, वार्ड स्टाफ और एंबुलेंस टीम जुटी हुई है. बता दें कि तूफान ‘बिपरजॉय’ को देखते हुए समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है.
एनडीआरएफ ने मुंबई में दो और टीम तैनात कीं
बिपरजॉय के 15 जून को निकटवर्ती गुजरात के कच्छ जिले में दस्तक देने की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने एहतियात के तौर पर मुंबई में दो अतिरिक्त दलों को तैनात किया है. उन्होंने कहा कि महानगर में पहले से तैनात तीन दलों के अलावा एनडीआरएफ के दलों को क्रमशः पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में अंधेरी और कांजुरमार्ग इलाकों में तैनात किया गया है. अधिकारी ने कहा, “हमने एहतियात के तौर पर मुंबई में पहले से मौजूद तीन दलों के अलावा दो और टीम को तैनात किया है.” उन्होंने कहा कि पुणे में स्थित आपदा मोचन बल की टीम को तैयार रखा गया है. उन्होंने कहा कि अरब सागर में चक्रवात के संभावित प्रभावों से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने चार टीम को गुजरात भेजा है.




