सीधी

जिला व्यापारी संघ द्वारा आयोजित की गई आम सभा

ar 728 ad
AR News Live

जिला व्यापारी संघ द्वारा आयोजित की गई आम सभा

सीधी। जिला व्यापारी संघ सीधी ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 27 दिसंबर 2024 को एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा, जिन पर चर्चा करते हुए जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उठाए गए प्रमुख मुद्दों में व्यापारियों को दुकानों के बाहर सफाई बनाए रखने की सलाह दी गई ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शहर में ऑटो स्टैंड की आवश्यकता पर चर्चा की गईए जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके। व्यापारिक गतिविधियों के लिए व्यापारियों को उचित स्थल प्रदान करने की मांग की गई। शहर को बाईपास से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ताकि यातायात दबाव कम हो और व्यापार सुगम बने। व्यापारियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय सुझाए गए और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई। व्यापारियों और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया गया।

 

सभा में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता धर्मशाला कमेटी के अध्यक्ष हजारीलाल, संरक्षक मंडल सदस्य विनोद मिश्रा, चंद्रभान बसंतानी, महामंत्री भीम कामदार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिहर सोनी, कोषाध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, कोर कमेटी सदस्य दिलीप सितानी, मुन्ना तिवारी, कैलाश सिंह बघेल, मोहम्मद इदरीश वहीं कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह गहरवार, युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सनी मोटवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रतनीश सोनी एवं युवा व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्य शामिल हुए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button