ब्रेकिंग न्यूज़

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए बूथ प्रबंधन के साथ करें अपनी अपनी पोलिंग को फतेह — सतीश उपाध्याय 

ar 728 ad
AR News Live

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए बूथ प्रबंधन के साथ करें अपनी अपनी पोलिंग को फतेह — सतीश उपाध्याय

फिर एक बार मोदी सरकार — देव कुमार

लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी और दिल्ली प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने स्थानीय वैश्णवी गार्डन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में लोकसभा प्रबंधन समिति और पार्टी के संयुक्त मोर्चों की बैठक में चुनाव प्रबंधन के हुनर सिखाए।

पार्टी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश चुनाव के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने लोकसभा प्रबंधन टोली के सभी सदस्यों को उनके द्वारा किए जाने वाले करणीय कार्यों को विस्तार से बताया। दायित्वोध और संगठन कला के हुनर श्री उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को बखूबी समझाया।

 

लाभार्थी योजनाऐ होगी गेम चेंजर

प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी, आयुष्मान भारत, किसान सम्मन निधि, संबल, उज्जवला ऐसी सैकड़ो योजनाएं जो जनता जनार्दन को के जीवन स्तर को एक और ऊपर उठा रही हैं वहीं उन्हें स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर भी प्रदान कर रही हैं। श्री उपाध्याय ने कहा कि इसके पूर्व में जब सीधी आया था तब मुझे सीधी से रीवा आने में अनेक पहाड़ों को पर करते हुए दो-तीन घंटे लगते थे किंतु अब मैं इस बार जब आया हूं तो वही दूरी 1 घंटे में पर हुई है। जिसके कारण विकास समझ में आता है।

मोदी है तो मुमकिन है

प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी श्री उपाध्याय ने कहा कि देश में असाध्य समझी जाने वाली समस्याएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही सब हाल हो गई हैं। चाहे वह धारा 370 हो, भव्य राम मंदिर का विषय हो, ट्रिपल तलाक से मुस्लिम भाई बहनों को आजादी हो, ऐसा अनेका नेक कार्य हुए हैं।

 

मात्र 90 दिनों में प्रदेश सरकार ने घोषणा पत्र के 104 से अधिक वादों को किया पूरा

प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को इस बात का गर्व है कि 90 दिनों मे प्रदेश की भाजपा सरकार ने 457 वादे घोषणा पत्र में किए थे, जिसमें से केवल 90 दिनों मे हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से 104 बड़े पूरे किए हैं ।जिसका उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालिया की गड़गड़ाहट से गड़गड़ाहट के बीच मोदी है तो मुमकिन है के नारे लगाऐ ।

बंटाढार सरकार से रहे सावधान

कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि बीमारू मध्य प्रदेश से विकसित मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनाया। कांग्रेस की बंटाधार सरकार ने पूरे प्रदेश का बंटाधार कर दिया था। आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। सड़क, बिजली, रोजगार, संचार, चिकित्सा के क्षेत्र में नई क्रांति का संचार हुआ है।

 

जीत सुनिश्चित इस प्रचंड बनाएं — रणवीर सिंह

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री और रीवा संभाग के संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में जीत सुनिश्चित है। इसे ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेने अवश्य पहुंचे । जनता, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना भरपूर स्नेह प्रदान कर रही है। संभागीय प्रभारी श्री रावत ने कहा कि लोकसभा में करणीय कार्य पार्टी के प्रत्येक स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को हर हाल में करना चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सीधी लोकसभा क्षेत्र की जनता एक बार फिर मोदी सरकार की संकल्पना पर काम कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने विश्वास दिलाया कि सीधी लोकसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के दम पर और पार्टी के कार्यक्रमों के दम पर हम प्रचंड मतों से जनता का आशीर्वाद अर्जित करेंगे। बैठक का संचालन लोकसभा संयोजक के के तिवारी ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के मंत्री एवं सीधी जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सिंगरौली संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी, सीधी लोकसभा के प्रभारी कमलेश्वर सिंह, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, लोकसभा के संयोजक के के के तिवारी, लोकसभा विस्तारक डॉक्टर संदीप मेहता सहित लोकसभा प्रबंधन समिति के सभी सदस्य और पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button