कार्यकर्ता कांग्रेस कि रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाएं -कमलेश्वर पटेल

कार्यकर्ता कांग्रेस कि रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाएं -कमलेश्वर पटेल
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी का देवसर क्षेत्र में जनसंपर्क
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी-लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल का सतत संपर्क हो रहा है। गुरुवार को देवसर क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैठक सहित अनेकों ग्रामों में सघन जनसंपर्क कर देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है,कांग्रेस का कार्यकर्ता को संगठित होकर हर बूथ पर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराना है।
श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी
सर्वहारा वर्ग की पार्टी है जो सदैव अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजना बनाकर उसके हित के लिए कार्य करती है। कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने देश भर में भारत जोड़ो यात्रा एवं उसके बाद कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की तानाशाही एवं अराजकता के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद किया।
कांग्रेस पार्टी सबको न्याय मिले इसके लिए कृत संकल्पित है, कांग्रेस ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई है।
श्री पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद लाख की संख्या में खाली पड़े रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को भरा जाएगा। महिला न्याय योजना के द्वारा परिवार की एक महिला को एक लाख रुपए प्रति वर्ष दिया जाएगा । किसानों के लिए एमएसपी का कानून बनेगा,किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा ।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस के पांच न्याय योजना को घर-घर तक पहुंचाना आपकी जवाबदारी है सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।
अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सिंगरौली श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी,
जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक सिंह पैगाम,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री जोखन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राम नरेश द्विवेदी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारी श्री लाखन सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली
,,,
आदिवासी नेता एवं उपाध्यक्ष,भाजपा ब्लाक देवसर श्री लाखन सिंह ने कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर सभी के समक्ष कल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर श्री कमलेश्वर पटेल ने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहन कर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। श्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश कि भाजपा इकाई द्वारा गत दिवस सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता एवं सिंगरौली के पूर्व महापौर श्रीमती रेणु शाह की भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की भ्रामक खबर प्रसारित की। इसकी जानकारी लगते ही श्रीमती रेणु शाह द्वारा खंडन कर बताया गया कि वे सिंगरौली में है और कांग्रेस के लिए कार्य कर रही हैं। श्री पटेल ने कहा कि यह भाजपा का चाल,चरित्र एवं चेहरा है जिसे सभी जान गए हैं। भाजपाई झूठ बोलते हैं, जोर से बोलते हैं और बार-बार बोलते हैं।
आने वाले समय में जनता जनार्दन भाजपा को सबक सिखाएगी।




