ब्रेकिंग न्यूज़

जन दर्शन के दौरान सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा सैकड़ो लोगों से हुए रूबरू, सुनी उनकी समस्याएं, समाधान हेतू दिऐ निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

जन दर्शन के दौरान सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा सैकड़ो लोगों से हुए रूबरू, सुनी उनकी समस्याएं, समाधान हेतू दिऐ निर्देश

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने आज जन दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक सांसद कार्यालय स्थानीय वैश्णवी गार्डन सीधी के विशाल सभागार में सैकड़ो आम जनों एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की।
सांसद जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दूर दराज से आई हुई जनता जनार्दन ने अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन भी दिया। सभी आवेदनों को सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने स्वीकार करते हुए संबंधित विभागाध्यक्षो को त्वरित निराकरण हेतु लेटर लिखे और कुछ पत्र पत्रों के संदर्भ में दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं का निराकरण किया। क्षेत्र से आने वाली प्रमुख समस्याओं में विद्युत, जल, शिक्षा विषयों पर प्रमुख रूप से रही।
सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने सभी को मुस्कुराते हुए गले से लगाए और उनका अभिनंदन किया। लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने इस दौरान कहा कि मेरा पल प्रतिपल क्षेत्र के विकास और जनता जनार्दन के कल्याण के लिए समर्पित है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, डॉ राजकरण शुक्ला राज, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, धर्मेंद्र शुक्ला, चंद्रशेखर शुक्ला, अजीत सिंह चंदेल, जितेंद्र तिवारी, दिनेश गुप्ता सहित सैकड़ो आमजन एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button