ब्रेकिंग न्यूज़

मै हूॅ अभिमन्यु‘‘ अभियान के तहत महिलाओ एवं बालिकाओ की विशेष सुरक्षा हेतु ‘‘कोड रेड अभियान‘‘ का पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ !

ar 728 ad
AR News Live

मै हूॅ अभिमन्यु‘‘ अभियान के तहत महिलाओ एवं बालिकाओ की विशेष सुरक्षा हेतु ‘‘कोड रेड अभियान‘‘ का पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ, साथ ही उपस्थित जन समुदाय को लैगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरूप समान अवसर उपलब्ध कराने दिलायें शपथ

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय(प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती गायत्री तिवारी के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं भी अभिमन्यु“ कार्यक्रम दिनांक 03 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है।

 

आज दिनांक 05.10.2024 को *‘‘मैं हूं अभिमन्यु अभिमन्यु‘‘* के तहत पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ की विशेष सुरक्षा हेतु *‘‘कोड रेड अभियान‘‘* का पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। ‘‘कोड रेड अभियान का मुख्य उद्देश्य एक विशेष पुलिस दल तैयार कर वहा निगरानी रखना है जहॉ पर महिलाओं एवं बालिकाओ की उपस्थिती अधिक रहती है जैसे दुर्गा पण्डाल, स्कूल/कॉलेज भीड़-भाड़ वाले इलाके एवं असमाजिक तत्वो के जमावडे वाले स्थान। तत्पश्चात वहा उपस्थित जन समुदाय को पुलिस अधीक्षक द्वारा लैगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरूप समान अवसर उपलब्ध कराने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय (प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय महिला समाज सेवी कुमुदिनी सिंह, पूनम सोनी, मीडिया के साथी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी व जन समुदाय रहे। इसी प्रकार जिले के समस्त थानों द्वारा संबंधित थाना अंतर्गत स्थित दुर्गा पण्डालों में जाकर उपस्थित महिलाओ, बालिकाओं एवं उपस्थित जन समुदाय को अभियान *“मैं हूँ अभिमन्यु”* का प्रचार प्रसार कर बच्चों/युवाओ को सामानता, लैंगिक भेदभाव , दहेज प्रथा, अश्लीलता, सायबर अपराध सोशल मीडिया अपराध के संबंध में संवाद किया गया और प्रतियोगिताओं, पोस्टर्स, वीडियो, नाटय के माध्यम से लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कट आउट के साथ महिला हेल्पलाईन नंबरों का प्रचार-प्रसार भी किया गया। अभियान के दौरान शुभंकर *“मैं हूँ अभिमन्यु”* के कटआउट एवं फ्लैक्स लगाकर आमजन को लैंगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरुप समान अवसर उपलब्ध कराने संबंधी शपथ भी दिलाई जा रही है। साथ ही साथ महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 एवं अन्य हेल्प लाइन नम्बर व पुलिस एप के संबंध में भी जानकारी दी जा रही हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button