सीधी

सीधी जिले के स्पीड ब्रेकर बन रहे मौत के कुएं

ar 728 ad
AR News Live

सीधी जिले के स्पीड ब्रेकर बन रहे मौत के कुएं

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l सुभाष कुमार पाण्डेय कलेक्ट्रेट कर्मचारी अपने स्कूटी से कलेक्ट्रेट ऑफिस जा रहे थे इस दौरान स्पीड ब्रेकर में PWD के लापरवाही के कारण स्कूटी अनबैलेंस होकर फिसल गई जिसके कारण श्री सुभाष कुमार पांडे कलेक्ट्रेट कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके कारण हाथ पैर में गंभीर चोट के साथ दांया पैर फ्रैक्चर हो गया। जिसमें वहां पर उपस्थित पब्लिक के द्वारा यह आरोप लगाया गया की इस जंपिंग के कारण कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। और अक्सर इस स्पीड ब्रेकर के कारण अक्सर एक्सीडेंट होते रहते हैं

और साथ ही जब हमने वहां पर उपस्थित एक्सीडेंट के गवाहों के द्वारा जो जानकारी निकलकर सामने आई लोगों ने बताया कि सबसे बड़ी लापरवाही पीडब्ल्यूडी की है क्योंकि जब स्पीड ब्रेकर में सफेद रंग की पुताई चल रही थी तो उन्होंने दोनों तरफ स्टॉपेज क्यों नहीं लगाया। साथ ही जब यह स्पीड ब्रेकर 6 महीने से ज्यादा के टाइम से बने हुए हैं तब इनकी पुताई अभी तक क्यों नहीं की गई? और साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पर जांच होनी चाहिए की सीधी कलेक्ट्रेट रोड में कितने स्पीड ब्रेकर लीगल हैं और कितने इल्लीगल तरीके से बनाए गए हैं..

 

 

क्योंकि सीधी जिले के में सिटी रोड में चप्पे-चप्पे पर स्पीड ब्रेकर बनते जा रहे हैं जिसमें ऐसा प्रतीत होता है की कोई भी अपने घर के सामने स्पीड ब्रेकर बनवा रहा है जिससे यह कहा जा सकता है की खुलेआम नियम के विरुद्ध लोग अपनी मर्जी के मुताबिक स्पीड ब्रेकर बनवा रहे हैं साथ ही सूत्रों के हवाले से खबर यह है कि सीधी जिले में कई ऐसे स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं जो इल्लीगल तरीके से बनाए गए हैं साथ ही ऐसे भी स्पीड ब्रेकर देखने को मिलेंगे चाहे बाइक से हो या कार से जब स्पीड ब्रेकर क्रॉस करेंगे तो वह गाड़ी का बोनट स्पीड ब्रेकर में टकरा जाता है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button