सीधी

नहीं थम रहा है महिलाओं के साथ अत्याचार होने का सिलसिला महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार

ar 728 ad
AR News Live

नहीं थम रहा है महिलाओं के साथ अत्याचार होने का सिलसिला महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l नहीं थम रहा है महिलाओं के साथ अत्याचार होने का सिलसिला अब जबकि महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के लिए कई ऐसे नए कानून का विस्तार किया गया जिससे महिलाओं को सुरक्षित किया जा सके मगर जो जमीनी हकीकत है वह कुछ और ही बंया करती है।

ताजा मामला है सीधी जिले का ग्राम बाघोर तहसील सिहावल थाना अमिलिया चौकी सिहावल का जहां बदला हुआ नाम रोशनी विश्वकर्मा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम बघोर ने जिला पुलिस अधीक्षक सीधी से अपनी आबरू और बच्चों की जान की सलामती की गुहार लगाई।

पीड़िता द्वारा बताया गया कि वह अति गरीब है वह अपने एक पुत्री एवं दो पुत्र हैं ‌के साथ रहती है, पीड़िता को रामनरेश शुक्ला पुत्र संकटा प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम बघोर पिछले दो वर्ष से पीड़िता को परेशान करता रहता है कहता है कि मेरे साथ तुम शारीरिक संबंध बनाओ नहीं तो मै‌ तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा पीड़िता द्वारा बताया गया कि घर से बाहर अगर किसी काम जाते हैं तो रामनरेश शुक्ला पीछे लगा रहता है।

रामनरेश शुक्ला शराब पीने का आदी है पीड़िता का पति परिवार को चलाने के लिए अहमदाबाद में जेसिबी मशीन चलाने का काम करता है, पति के घर में न होने के करण पीड़िता को रामनरेश शुक्ला हमेशा परेशान करता रहता है,यहां तक की यहां तक की पीड़िता राम नरेश की हरकत से परेशान होकर अपने घर मे सीसीटीवी कैमरा भी लगवाई जिसमें आवेदिका के घर में रात में दिवाल तोड़ते हुए वीडियो भी रामनरेश का कैप्चर किया गया था, रामनरेश शुक्ला की हरकत से परेशान होकर गांव के बड़े बुजुर्गों को भी बताया गांव के लोगों ने समझाया तो कुछ दिन तक परेशान नहीं किया मगर कुछ दिन बीत जाने के बाद रामनरेश शुक्ल द्वारा पीड़िता को पुनः शारीरिक संबंध बनाने और न बनने पर सारे परिवार को खत्म कर देने की धमकी देने लगा,रामनरेश शुक्ला का कहना है कि तेरा पति बाहर रहता है तो मैं ही तेरा पति हूं अगर तू अपनी और अपने बच्चों की जान की सलामती चाहती है तो मैं जो कहता हूं वह करना पड़ेगा नहीं तो मैं तेरे घर में रात में आग लगा दूंगा तंग होकर पीड़िता जब रामनरेश शुक्ला के घर ओरहन कहने गई उससे गुस्साआए राम नरेश शुक्ला उनके भाई गंगा शुक्ला एवं गुलाब शुक्ला तथा उनकी पुत्री स्वाति शुक्ला द्वारा हाथ पकड़ कर घर के अंदर खींचकर मारपीट की गई आवेदिका के साथ गाली गलौज करने लगे जिसका वीडियो भी मोबाइल पर आवेदिका के पुत्र द्वारा बना लिया गया था। पीड़िता के बच्चों द्वारा हल्ला गुहार करने पर किसी तरह से आरोपियों से अपनी जान बचाकर वहां से भागी, रामनरेश शुक्ला ने यह भी धमकी दी है कि अगर गांव में तुमको मैंने देखा तो मैं तुम्हें जान गोली मार दूंगा क्योंकि रामनरेश शुक्ला काफी सारंग व्यक्ति हैं जो की गांव के कोई व्यक्ति उनके खिलाफ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

रामनरेश शुक्ला के डर से महिला अपने घर को छोड़कर बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ा।

पीड़िता से मारपीट में दाहिने हाथ के बहूका बाएं हाथ के कंधे और सामने के दांत में चोट आई है, जिसकी रिपोर्ट सिहावल चौकी में की गई थी पर जब पीड़िता रिपोर्ट करने के लिए गई थी उससे पहले ही रामनरेश शुक्ला एवं उनके भाई गंगा शुक्ला चौकी में मौजूद थे जिससे पीड़िता को चौकी से न्याय मिलने की दूर तक उम्मीद नहीं नजर आई जिससे आज अपनी फरियाद लेकर सीधी पुलिस अधीक्षक के पास आई मामले को संज्ञान में लेकर एडिशनल एसपी सीधी द्वारा टी ई अमिलिया को कार्यवाही हेतु तुरंत ‌निर्देशित किया गया,

अब देखना यह होगा की सीधी जिले की पुलिस में देश भक्ति जन सेवा कितनी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button