निजी प्रेक्टिस में व्यस्त डॉक्टर, मरीज बेहाल -जय

निजी प्रेक्टिस में व्यस्त डॉक्टर, मरीज बेहाल -जय
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर भी मनमानी करने पर उतारू है। न समय पर अस्पताल पहुंच रहे और न निर्धारित समय तक बैठते। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने आगे कहा कि डॉक्टरों को ड्यूटी पीरियड में जहा अस्पताल में सेवाएं देनी चाहिए, वो सब अपनी निजी क्लिनिको में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे होते है। ऐसे में मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहते है। घंटो इंतजार के बाद भी उन्हें समुचित उपचार जब नही मिलता तो वो निजी क्लिनिको में उपचार कराने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में असुविधाओं के कारण अधिकतर लोग कर्ज लेकर निजी अस्पतालों में परिजनों का इलाज कराने को विवश हैं। सरकारी अस्पतालों में उपचार सुविधाओं का अभाव बना है। जिले भर की उपचार व्यवस्था की निगरानी करने की जरूरत संबंधित अधिकारी नहीं समझ रहे है। इसकी जानकारी होने के बाद भी प्रशासन व जनप्रतिनिधि डाक्टरों की मनमानी की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।




