ब्रेकिंग न्यूज़

हर घर में भाजपा सरकार का लाभार्थी — देव कुमार 

ar 728 ad
AR News Live

हर घर में भाजपा सरकार का लाभार्थी — देव कुमार

हर लाभार्थी तक पहुंचाएं प्रधानमंत्री जी का प्रणाम– देव कुमार

लाभार्थी कार्यशाला संपन्न

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी । भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में आज जिले भर में लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला एवं गांव चलो अभियान की समीक्षा बैठकर संपन्न हुई।

कुसमी और मड़वास मंडल की कार्यशाला में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने लाभार्थी संपर्क अभियान की के महत्व को विस्तार से समझाया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार का हितग्राही हर घर में है। कोविड का इंजेक्शन चाहे वह किसी भी वर्ग या किसी भी पार्टी का व्यक्ति हो सभी ने लगवाया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कारण ही संभव हो पाया है। गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड लोगों को निशुल्क अनाज देने की व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे, इसकी चिंता भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। जन्म से लेकर के जीवन के अंतिम क्षण तक की चिंता भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। हर घर में हमारा लाभार्थी है और उस लाभार्थी से संपर्क करना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रणाम को पहुंचाना, इस अभियान का महत्वपूर्ण लक्ष्य होगा। अभियान में किए जाने वाले कार्यों का विस्तृत ब्यौरा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने रखा। इसके साथ ही विगत दिनों गांव चलो अभियान के कार्यक्रम की समीक्षा, अनुभव कथन को भी सुना।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, संदीप कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर यू के श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल पयासी छोटू, ईश्वर दिन सिंह, अनीता सिंह, मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह उइके ,लोरिक प्रसाद यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button