ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों और युवाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना 29 फरवरी को

ar 728 ad
AR News Live

किसानों और युवाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना 29 फरवरी को

 

जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में धरना के आयोजन हेतु कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसानों एवं युवाओं की जायज मांगों के लिए 29 फरवरी को वीथिका भवन प्रांगण में 11 बजे दिन में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है तत्संबंध में तैयारी बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में सीधी विधानसभा के मंडलम प्रभारियों ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्षद दल कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण देश के किसान आज आंदोलित है वो अपनी उपज के समर्थन मूल्य की गारंटी चाहते हैं जिसका वादा देश की भाजपा सरकार ने पिछले आंदोलन के समय 3 वर्ष पूर्व किया था लेकिन उसे आज तक पूरा नहीं किया आज पुनः किसान अपनी विभिन्न जायज मांगों के लिए मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरा है लेकिन मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को दमनकारी नीति से दबाना चाहती हैं साथ ही देश का युवा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलित है

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों और युवाओं की मांगों का समर्थन करते हुए आगे कहा कि कांग्रेस किसानों और युवाओं के साथ खड़ी है और उनके समर्थन में देशव्यापी प्रदर्शन 29 फरवरी को आयोजित कर रही है उसी तारतम्य में सीधी में भी पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में वीथिका भवन प्रांगण में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है उन्होंने मंडलम प्रभारियों से कहा कि आप सभी बूथ स्तर पर किसानों और युवाओं की आवाज जनता तक पहुंचाए और मोदी सरकार की वादा खिलाफी को बताएं साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ लेकर किसानों और युवाओं के समर्थन में वीथिका भवन में आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंचे।

बैठक में मंडलम प्रभारियों ने भी अपने अपने विचार और सुझाव प्रकट किए।

बैठक में प्रमुख रूप से जीवेंद्र सिंह लल्लू सीधी विधानसभा प्रभारी नवीन सिंह उपाध्यक्ष दिनेश पाठक महामंत्री विनोद मिश्रा दिलीप सितानी जय सिंह धीरेष सिंह भूपेंद्र सिंह अखंड प्रताप सिंह ओंकार सिंह कर्चुली विनोद विश्वकर्मा बिजेंद्रमणि अवधिया कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव जिला पंचायत सदस्य कृष्णदास साकेत गोविंद गुप्ता अब्दुल मजीद मो हाफिज ब्लॉक अध्यक्ष लालवेंद सिंह अरविंद तिवारी संकट कार्यकारी अध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी विवेक सिंह दीपू विक्रम सिंह राणा प्रताप सिंह महिलानेत्री सुशीला साकेत पुष्पा सिंह सचिव दयाशंकर वर्मा गफूर खान श्री निवास जायसवाल प्रद्युमन मिश्रा कल्लू जायसवाल अभिषेक सिंह चंदेल राघव प्रसाद गुप्ता अंबिका प्रसाद यादव दानबहादुर सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे

बैठक का सफल संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पाण्डेय और आभार कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव ने प्रकट किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button