क्राइम

ताश के पत्तों के साथ किस्मत आजमाने वाले 06 जुआरियों को बहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ar 728 ad
AR News Live

ताश के पत्तों के साथ किस्मत आजमाने वाले 06 जुआरियों को बहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

*52 ताश के पत्तों सहित फड़ से नगदी को किया जप्त.*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले तथा डीएसपी मुख्यलाय श्रीमती प्रिया सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बहरी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में बहरी पुलिस ने जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवम 12 हजार 100 रुपये जप्त कर सभी के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 13 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

 

*मामला विवरण*

थाना प्रभारी बहरी को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की मयापुर में कुछ लोग रुपए पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों के साथ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी बहरी की टीम द्वारा रेड की कार्रवाई की गई तो आरोपी 1. राम बहोर साहू पिता सतिमान साहू निवासी डढिया , 2. रामखेलावन कोल पिता स्वर्गीय मोहर कोल निवासी लौआ, 3. दादूलाल कोल पिता कालू कोल निवासी लौआ, 4. बाबा कोल पिता बुद्धसेन कोल निवासी लौआ, 5. अशोक यादव पिता कुतुरु यादव निवासी पतुलखी, 6. उमेश पांडे पिता हंसलाल पांडे निवासी डढ़िया ताश के रुपए पैसों के साथ ताश के पत्ते से हार जीत की बाजी लगाकर खेल रहे थे जिन्हे गिरफ्तार कर उनके खेल में शामिल ताश के 52 पत्ते , 12 हजार 100 रुपए नगद जप्त कर सभी के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1976 की धारा 13 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

 

उपरोक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह , सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी, अरुण सिंह, रजनीश सिंह, आरक्षक राजकमल, कमलेश एवं रघुराज का योगदान रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button