क्राइम

एनडीपीएस के फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हुआ जानलेवा हमला

ar 728 ad
AR News Live

एनडीपीएस के फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हुआ जानलेवा हमला

 

*{ जमोड़ी थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी घायल }*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l शहर के जमोड़ी थाना अंतर्गत पुलिस चौकी खड्डी क्षेत्र के ग्राम उमरिहा में एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को पकड़ने जमोड़ी थाना पुलिस की टीम दरम्यानी रात गयी हुई थी जिस पर आरोपी सहित उसके परिजनों द्वारा लाठी, डंडा व मूसल से हमला कर दिया, जिससे थाना प्रभारी व तीन अन्य पुलिसकर्मियों को चोंटे आई हैं। पुलिस‌ ने हमले के बावजूद भी आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी सहित उसके परिजनों पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय सेवक के साथ मारपीट करने का अपराध दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 2 बजे जमोड़ी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की थाना जमोड़ी के एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी उत्कर्ष पिता संतोष द्विवेदी निवासी उमरिहा थाना रामपुर नैकिन अपने घर आया हुआ है।सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ने के लिए जमोड़ी थाना प्रभारी एक दर्जन पुलिस बल के साथ ग्राम उमरिहा आरोपी के घर के लिए रवाना हुए। उमरिहा पहुंचकर आरोपी के घर को चारो तरफ घेराबंदी करते हुए उसका दरवाजा खटखटाया गया, काफी देर तक आरोपी के परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद रात करीब 3.50 बजे दरवाजा खोला गया तो पुलिस ने आरोपी उत्कर्ष द्विवेदी को पुलिस के समक्ष पेश करने को कहा। लेकिन परिजन उसे अनाज रखने के मिट्टी से बने कुठिला में छिपाने का प्रयास कर रहे थे, जिस पर पुलिस टीम ने गिरफ्तारी का प्रयास किया तो आरोपी उत्कर्ष सहित उसके परिजनों ने पुलिस पर लाठी, डंडा व मूसल से हमला कर दिया। जिससे थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा व दो पुलिस आरक्षको को चोंटे आई। इसके बाद पुलिस टीम ने मोर्चा संभालते हुए बलपूर्वक आरोपी को गिरफ्तार कर ले आई।

 

*हमले में इन्हे लगी चोट*

 

आरोपी उत्कर्ष द्विवेदी की गिरफ्तारी से बचाव करने में परिजनों द्वारा पुलिस टीम पर किये गए हमले में थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा, आरक्षक चालक सतीष तिवारी तथा आरक्षक अमित सिंह को चोंटे आई। जिसके बाद वापस लौटने पर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण व उपचार कराया गया।

———————————–

*पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज*

———————————–

एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी की गिरफ्तारी में बचाव करने, पुलिस टीम पर हमला करने व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर जमोड़ी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा द्वारा सूचना पर अस्पताल पुलिस ने आरोपी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ-साथ मारपीट में शामिल उसके चाचा उमेश द्विवेदी, भाई नवनीत द्विवेदी, बाबा गिरिजा प्रसाद द्विवेदी, दादी पार्वती द्विवेदी के खिलाफ मारपीट करने पर 147, 148, 353, 332 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी उत्कर्ष द्विवेदी को जमोड़ी पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले आई हैं वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा की जावेंगी।

 

*आरोपी तस्कर पर 10 प्रकरण है दर्ज*

 

नशीली कफ सीरफ का सरगना कहा जाने वाला रामपुर नैकिन थानान्तर्गत उमरिहा निवासी उत्कर्ष द्विवेदी पिता संतोष द्विवेदी उम्र 22 वर्ष के नाम जमोड़ी थाने में अपराध क्रं.709/22 धारा 8, 20बी, 27क, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 21/23 धारा 8, 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था जिसे जमोड़ी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी, जिसे मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात्रि को उसके घर पर दबिस देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उत्कर्ष द्विवेदी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मामला दर्ज हैं जिसमें कोतवाली में अपराध क्रं.712/2019 धारा 363, 354, 7/8 पास्को एक्ट एवं अपराध क्रमांक 906/ 2020 धारा 294, 323, 504, 34 रामपुर नैकिन थानें में इस्तगासा क्रं.08/22 धारा 4/5 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, चुरहट में 336/2022 धारा 5/13 ड्रग कंट्रोल अधिनियम 21, 22 एनडीपीएस एक्ट तथा जमोड़ी थानें में 453/2020 धारा 283, 285, 100 (2), 130/177 (3) 177(d), अपराध क्रं.205/2021 धारा 294, 323, 506, 427, 34 एवं 368/2022 धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button