दिल्ली ncrब्रेकिंग न्यूज़

DDA की हाउसिंग स्कीम लॉन्च, 10 जुलाई तक कर सकेंगे बुकिंग

ar 728 ad
AR News Live

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कल शुक्रवार को अपनी हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी है. अगर आप भी DDA की इस हाउसिंग स्कीम के तहत घर पाने का सपना देख रहे हैं, तो जल्दी करें. क्योंकि DDA की इस हाउसिंग स्कीम को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तहत शुरू की गई है. इसके लिए 10 जुलाई तक ही आप अपने पसंदीदा फ्लैट की बुकिंग कर सकते हैं. फ्लैट की बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से की जा सकेगी. इस योजना में विभिन्न श्रेणी के 5623 फ्लैट को शामिल किया गया है.

 

स्कीम में पहली बार HIG और MIG फ्लैट्स शामिल

 

खास बात यह है कि, इस स्कीम में पहली बार HIG और MIG फ्लैट्स शामिल किए गए हैं. इसके अलावा इस बार की डीडीए की हाउसिंग स्कीम के नए नियम के तहत वे लोग भी इसमें अप्लाई कर सकेंगे जिनके घर के किसी भी सदस्य के नाम दिल्ली में पहले से भी प्रॉपर्टी है. अब तक राजधानी में वैसे लोग डीडीए की स्कीम में अप्लाई नहीं कर सकते थे, जिनके पास पहले से घर हैं, लेकिन DDA ने इस पर लगी रोक को अब हटा दिया है. योजना का लाभ उठाने के लिए 10 जुलाई तक फ्लैट को पसंद करके उसकी पंजीकरण राशि जमा करनी होगी, जिसके बाद बुकिंग की राशि को तय नियमानुसार जमा करना होगा.

 

ई-मेल और मोबाइल नंबर की सही जानकारी देनी आवश्यक

 

रजिस्ट्रेशन के बाद फ्लैट का चुनाव करना होगा. इसके बाद निर्धारित समय के अंदर बुकिंग अमाउंट DDA के खाते में जमा करना होगा. जिसके बाद 24 घंटे के भीतर ई-मेल और मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से आवेदक को उनकी बुकिंग से संबंधित जानकारी और डिमांड लेटर जारी किया जाएगा. जिसके लिए सही ईमेल और मोबाइल नम्बर की जानकारी देनी आवश्यक है.

 

इस बात बहुत कुछ नया

 

इस बार की हाउसिंग स्कीम में पहली बार HIG और MIG फ्लैट्स को शामिल किया गया है, और दिल्ली में प्रॉपर्टी न होने की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया गया है. इस बार बुकिंग अमाउंट के जमा करने के 24 घंटे के भीतर ही डिमांड लेटर जारी कर दिया जाएगा. वहीं इस बार ऑनलाइन फ्लैट को देख कर पसंद करने की सुविधा भी लोगों को मिल रही है, जबकि इससे पहले तक यह सुविधा सिर्फ 1BHK फ्लैट में थी. जसोला, द्वारका जैसे इलाकों को पहली बार इस स्कीम में शामिल किया गया है. वहीं, योजना में इस बार फ्लैट्स की कीमत को 2021 के बराबर ही रखा है, जबकि हर योजना में कीमत बदलती रहती थी.

 

कहां कितने फ्लैट और क्या है कीमत

 

  • ●3 बीएचके कुल 41 फ्लैट्स- जसोला में (162.41 से 3777 26 वर्ग मीटर). कीमत 2 करोड़ 8 लाख से 2 करोड़ 18 लाख रुपये.
  • ●कुल 199 -2 बीएचके फ्लैट्स द्वारका और नरेला में
  • •2 बीएचके द्वारका में (119 44 से 129 98 वर्ग मीटर). कीमत- 1 करोड़ 23 लाख से 1 करोड़ 33 लाख रुपए
  • •2 बीएचके नरेला में (112.77 से 114 69 वर्ग मीटर). कीमत 1 करोड़ 27 हजार रुपये.
  • ●1 बीएचके 5383
  • • नरेला में ( 49.9 वर्ग मीटर और 33 251 से 33.851 वर्ग मीटर). कीमत 23.19 लाख और 13.69 लाख से 13.93 लाख रुपए.
  • •रोहिणी में (33.29 से 33.854 वर्ग मीटर). कीमत 14.1 लाख से 14.24 लाख रुपए
  • •सिरसपुर में (35.76 से 36.39 वर्ग मीटर). कीमत 17.41 लाख से 17.71 लाख रुपए,
  • •लोकनायकपुर में (42 से 44.46 वर्ग मीटर). कीमत 26.98 लाख से 28.47 लाख रुपए.
  • •नरेला में (35.5 और 46.71 से 54.08 वर्ग मीटर). कीमत 10, 92 लाख से 12.54 लाख रुपए.

AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button