सीधी से कांग्रेस के लोस प्रत्याशी श्री पटेल ने कुसमी क्षेत्र में जनसंपर्क किया

सीधी से कांग्रेस के लोस प्रत्याशी श्री पटेल ने कुसमी क्षेत्र में जनसंपर्क किया
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन की आत्मा है। कार्यकर्ता बंधु तन्मयता के साथ चुनाव में घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी रीति-नीति एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताएं।
श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी देश का भ्रमण कर नागरिकों के साथ हो रहे अत्याचार,शोषण एवं अनीति के विरुद्ध शंखनाथ कर जनजागरण का कार्य कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी
पंच न्याय को लागू कर
युवा न्याय,भागीदारी न्याय,नारी न्याय,किसान न्याय व श्रमिक न्याय के लिए कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर भाजपा के विरुद्ध लड़ाई लड़ेंगे तो हम जीतेंगे। आपसी सहयोग व तालमेल से ही विजय का रास्ता प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में आगे की रूपरेखा व रणनिती पर विस्तृत चर्चा हुई।
मंगलवार को सीधी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने मझौली ,मड़वास एवं कुसमी क्षेत्र का भ्रमण किया। साथ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्री चिंतामणि तिवारी, अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस श्री देवेंद्र सिंह दादू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री आनंद सिंह शेरगांव सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पार्टी की जन हितेषी कार्यक्रमों, भाजपा के द्वारा बढ़ाई गई बेरोजगारी,महंगाई व भ्रष्टाचार को जन जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।




