ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने पद एवं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्य से दिया त्यागपत्र

ar 728 ad
AR News Live

कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने पद एवं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्य से दिया त्यागपत्र

*बोले- अध्यक्ष के पास जाने पर देना पड़ता था परिचय_*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी और उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने आरोप लगाया कि 5 साल उपाध्यक्ष रहने के बाद आज तक नहीं हुई एक भी बैठक। प्रदेश अध्यक्ष के पास जाने पर अपना परिचय बताना पड़ता था। वे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर 5 साल तक रहे है। इसके पहले वे भाजपा जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी साझा की।गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। कमल नाथ के गढ़ सहित प्रदेश के कई इलाकों से कांग्रेस के बड़े नेता, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बड़े नेताओं को पार्टी छोड़कर जाने से लगातार झटके लग रहे हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button