क्राइम

जन सेवा अभियान के तहत जिले के समस्त थानो में शिकायत निवारण शिविर का किया गया आयोजन

ar 728 ad
AR News Live

जन सेवा अभियान के तहत जिले के समस्त थानो में शिकायत निवारण शिविर का किया गया आयोजन

 

*पुलिस अधीक्षक स्वयं थाना कोतवाली में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में उपस्थित होकर शिकायतो को सुन तत्काल किये निराकरण।*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, श्री शिवराज सिंह जी द्वारा लोगों के कल्याण के हेतु मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान योजना चलायी जा रही है। इस योजना के तहत, लाभार्थी लोग सरकार द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों और योजनाओं तक बिना किसी समस्या के पहुंच सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा की अभिनव पहल, सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण हेतु *‘‘शिकायत निवारण शिविर“ अभियानः-* जिला अंतर्गत आमजनों द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में की गयी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु मुख्यमंत्री जन.सेवा अभियान योजना के तहत सीधी पुलिस द्वारा अभिनव पहल करते हुये *‘‘शिकायत निवारण शिविर‘‘* का आयोजन कर शिकायतो का निराकरण किया जा रहा है।

 

➡️ पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा जिला अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाईन की पुलिस विभाग को प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक त्वरित निराकरण हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये गये है कि समस्त थानो में शिविर का आयोजन कर शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुना जावे एवं तत्काल उनका निराकरण करते हुये शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जावे ताकि आमजनों को मुख्यमंत्री जनसेवा का लाभ प्राप्त हो सके। दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा इस अभियान के तहत अपने-अपने थाना में शिविर लगाकर उनकी समस्या संबंधित जानकारी ले रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत यथाशीघ्र निराकरण कर रहे हैं।

 

सीधी पुलिस द्वारा शिविर का आयोजन कर आवेदको की समस्याओं का किया गया संतुष्टि पूर्वक निराकरण :- *‘‘शिकायत निवारण शिविर“* अभियान के तहत सीधी के पुलिस अधिकारियों द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त हुयी शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण हेतु थाना स्तर पर शिविर का आयोजन कर आवेदकों की समस्यों को गहनता से सुना जा रहा है एवं उनका निराकरण कराया जा रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button