सीधी

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का किया जा रहा आयोजन – सीएमएचओ

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी डॉ सुनीता तिवारी ने बताया कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का विस्तार करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिवार को अतिरिक्त 5 लाख तथा वार्षिक टॉप अप कवरेज हेतु आयुष्मान कार्ड शिविर जनपद पंचायत सीधी में दिनांक 30 दिसंबर 2024, जनपद पंचायत सिहावल में 7 जनवरी 2025, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में 9 जनवरी 2025, जनपद पंचायत मझौली में 12 जनवरी 2025, जनपद पंचायत कुसमी में 16 जनवरी 2025, नगर पालिका परिषद सीधी में 10 जनवरी 2025 को समय 10:00 से 5:00 तक आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने उक्त दिवस में सभी जनमानस से अपील किया है कि अधिक से अधिक 70 एवं उससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिक जिनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है और जिन्हें कार्ड बनवाने में असुविधा हो रही है, शिविर में पहुंचकर सरलता से नि:शुल्क अपना कार्ड बनवाएं


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button