सीधी

सीधी में बड़ी कार्रवाई: स्कूटी और मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹80,000 का सामान बरामद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। रामपुर नैकिन पुलिस ने फरियादी से स्कूटी और मोबाइल छीनने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में की गई।

 

घटना का विवरण:

फरियादी विनोद पटेल, निवासी डीही थाना गोविंदगढ़, जिला रीवा, ने 20 नवंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामपुर नैकिन से घर लौटते समय उनकी स्कूटी और मोबाइल छीन लिए गए थे। आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर यह वारदात की।

 

घटना के बाद रामपुर नैकिन थाने में धारा 304(2) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फरियादी की छीनी गई स्कूटी और दो मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹80,000 है, बरामद कर ली।

 

पुलिस टीम का योगदान:

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु तिवारी, उपनिरीक्षक कप्तान सिंह, एएसआई संजय सोनी, आरक्षक महेंद्र तिवारी, सैनिक विजय मिश्रा और साइबर सेल के प्र. आरक्षक आनंद कुशवाहा व आरक्षक प्रदीप मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button