विंध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज को दी 5041 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात

ar 728 ad
AR News Live

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के कलेक्ट्रेट परिसर के समीप आयोजित विशाल जनसभा में 5041 करोड़ रुपए की सीतापुर-हनुमना लिफ्ट सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से मऊगंज जिले के 400 से अधिक गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने समारोह में 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 332 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 60 लाख विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। उन्होंने देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ की लागत से स्टेडियम निर्माण, सिविल अस्पताल , और देवतालाब शिव मंदिर के विकास कार्यों की भी घोषणा की। इसके अलावा खटखरी को नगर पंचायत बनाने तथा दो सड़कों के उन्नयन की घोषणा भी की गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी तक जनकल्याण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मऊगंज, जो विकास की दौड़ में पीछे छूट गया था, अब तेजी से विकास करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो प्रमुख नदी जोड़ो परियोजनाओं को मंजूरी देकर किसानों को एक लाख 70 हजार करोड़ की सौगात दी है।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप लाभ भी वितरित किए। उन्होंने छात्रा ज्योति साकेत को निःशुल्क साइकिल, किसान हरिशंकर द्विवेदी को किसान क्रेडिट कार्ड, और अन्य हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान की।

 

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री लखन पटेल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button