ब्रेकिंग न्यूज़भारत

कैबिनेट ने नेशनल मेडिकल डिवाइसेज पॉलिसी को दी मंजूरी, आयात कम करने पर नजर

ar 728 ad
AR News Live

केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति को मंजूदी दे दी है. इस बात की जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में दी है. जिसमें ये भी बताया गया कि 157 नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया. साथ ही एमबीबीएस के लिए 1 लाख 6 हजार सीटें रखी हैं.

कैबिनेट ने चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के लिए नीति मंजूरी देकर चिकित्सा उपकरण क्षेत्र को अगले पांच सालों में 11 बिलियन डॉलर से 50 बिलियन डॉलर तक बढ़ने में मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है. सरकार अब मेडिकल डिवाइस बनाने के क्षेत्र मे काम कर रही है इसको लेकर पॉलिसी बनाई गई है. अभी 60 से 70 प्रतिशत आयात होता है, इसको कम करना है. सरकार की अगले 25 सालों में देश को मेडिकल डिवाइस सेक्टर में अग्रणी बनाने की योजना है.

157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे

इसके साथ ही कैबिनेट ने मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान में 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी है. बीएससी नर्सिंग की मांग देश और दुनिया में बहुत ज्यादा है. इससे देश और दुनिया की जरूरत पूरी हो सकेगी. दुनिया भर के देशों मे हजारों भारतीय नर्सेज हैं. 40 प्रतिशत नर्सिंग कॉलेज सिर्फ 4 राज्यों मे हैँ. बिहार में आज तक 12 (2 सरकारी और 10 प्राइवेट) नर्सिंग कॉलेज थे लेकिन अब 8 कॉलेज और मिलेंगे. प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि जिस राज्य में जितने मेडिकल कॉलेज होंगे उतने ही नर्सिंग कॉलेज भी दिए जाएंगे.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button