राज्यउत्तर प्रदेश

क्या अतीक अहमद कांड से योगी की लोकप्रियता पर असर हुआ? सर्वे में जानें लोगों का मूड

ar 728 ad
AR News Live

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याकांड ने यूपी ही नहीं पूरे देश को चौंका दिया. पुलिस कस्टडी में 15 अप्रैल की रात दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीन हमलावरों ने नजदीक से गोली मारकर हत्या कर अतीक और अशरफ की हत्या कर दी. इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमले शुरू कर दिए. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में हत्या यूपी सरकार की विफलता का नतीजा है.

 

एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में कानून का राज की बात कर रहे थे, इस घटना के बाद से विपक्ष ने इस पर भी सवाल खड़े किए. पूरे मामले की जांच जारी है इस बीच एबीपी न्यूज़ के सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है. एबीपी न्यूज़-सी वोटर के सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि क्या अतीक अहमद कांड से योगी की लोकप्रियता पर असर हुआ है.

 

क्या अतीक अहमद कांड से योगी की लोकप्रियता पर असर हुआ?

कमी आई- 30 फीसदी

बढ़ी है- 44 फीसदी

असर नहीं- 15 फीसदी

पता नहीं- 11 फीसदी

 

एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया. त्वरित सियासी सवालों पर ऑल इंडिया सर्वे सोमवार (24 अप्रैल) से बुधवार (26 अप्रैल) तक किया गया. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button