भाजपा प्रायोजित है,चुनाव का एग्जिट पोल: कमलेश्वर पटेल

भाजपा प्रायोजित है,चुनाव का एग्जिट पोल: कमलेश्वर पटेल
देश में इंडियन एलायंस की सरकार बनेगी
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया करीब ढ़ाई महीने तक चली। इस दौरान देश भर में एनडीए मोदी सरकार के विरुद्ध जनता में लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। बावजूद इसके शनिवार की शाम जो एग्जिट पोल आए वह पूरी तरह से भाजपा प्रायोजित नजर आ रहे हैं।
उक्त विचार रविवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री एवं लोकसभा क्षेत्र सीधी से कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहे।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए की 10 वर्ष की सरकार में लोगों में जबरजस्त आक्रोश देखा जा रहा था। यह आक्रोश किसानों, बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी, नोट बंदी को लेकर थी। जनता के हितों की लड़ाई इंडियन एलायंस ने सडक़ पर उतर कर लगातार लड़ी। जनता में जबरजस्त आक्रोश एनडीए सरकार को लेकर स्पष्ट रूप से चुनाव के दौरान नजर आ रहा था। मतदान के दौरान भी लोगों का स्पष्ट संदेश आ रहा था कि वह परिवर्तन को लेकर अपना मतदान कर रहे हैं। जनता में मोदी सरकार की गलत नीतियों को लेकर काफी समय से आक्रोश बना हुआ था यह समय-समय पर सामने भी आ रहा था। जिसके चलते लोगों को आभास हो गया था कि मतदान एनडीए सरकार को बदलने के लिए मतदान कर रहे हैं। श्री पटेल ने कहा कि ऐसे में सातवें चरण का मतदान समाप्त होते ही जो एग्जिट पोल सामने आए हैं वह बिल्कुल जनता की भावनाओं के विपरीत हैं। ऐसे में साफ है कि भाजपा प्रायोजित एग्जिट पोल को ही सामने लाया गया है। असली चुनाव नतीजे तो 4 जून को सामने आने वाले हैं। इससे पूर्व भाजपा प्रायोजित एग्जिट पोल सामने लाकर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का प्रयास किया गया है। मोदी सरकार यह चाहती है कि मतगणना के पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी आ जाए और वह मतगणना के पूर्व ही मानसिक रूप से यह मान लें कि हार होने वाली है। जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। भाजपा प्रायोजित एक्जिट पोल सामने लाने का एक और मकसद है कि चुनाव के दौरान जनता में जो परिवर्तन की लहर थी उसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर था। प्रायोजित एक्जिट पोल लाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नए सिरे से उत्साह का संचार करने का प्रयास किया गया है। श्री पटेल ने कहा कि 4 जून को जो नतीजे घोषित होने वाले हैं उसमें साफ हो जाएगा कि देश में इंडियन एलायंस की सरकार बनने वाली है। सीधी समेत मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों में कांग्रेस को भारी जीत मिल रही है। उन्होने निर्वाचन कार्य से संबद्ध अधिकारियों, कर्मचारियों एवं निर्वाचन आयोग से अपील किया कि वह निष्पक्षता पूर्वक 4 जून को मतगणना का कार्य कराएं। जिससे प्रजातंत्र में सही तरीके से जनता का फैसला सामने आ सके। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद सिंह चौहान, सिंगरौली जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, श्री ज्ञानेन्द्र अग्रिहोत्री भी उपस्थित रहे।
298 से कम नहीं होगा इंडियन एलायंस की जीत का आंकड़ा
,,,
पूर्व मंत्री एवं लोकसभा क्षेत्र सीधी से कांगे्रस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि इंडियन एलायंस की शनिवार की शाम दिल्ली में बैठक हुई थी। जिसमें यह बात सामने रखी गई है कि लोकसभा चुनाव में 298 से कम इंडियन एलायंस की सीटें नहीं आएंगी। उन्होने कहा कि फिर भी भाजपा द्वारा झूंठ को प्रचारित करने के लिए एग्जिट पोल का सहारा लिया गया है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का प्रयास किया गया है। जनता समझदार है और उसको मालूम है कि 4 जून को पूरे देश में घोषित होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के झूंठ को पूरी तरह से बेनकाब करेंगे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मीडिया से कहा कि वह जनता के बीच लोकसभा चुनाव के आए एग्जिट पोल के बाद जो गलत संदेश गया है उसके संबंध में सच्चाई से अवगत कराएं जिससे उनमें संविधान एवं प्रजातंत्र की रक्षा को लेकर विश्वास जगे।




