ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट गहराया अधिकारी बने अंजान- पवन सिंह सेंगर 

ar 728 ad
AR News Live

गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट गहराया अधिकारी बने अंजान- पवन सिंह सेंगर

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष पवन सिंह सेंगर ने जिले में खराब पड़े हैंड पंपों को लेकर जताई चिंता कहा जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट भी गहराने लगा है। हालत यह है कि तेजी से भू-जल स्तर के नीचे खिसकने से हैंडपंप भी पानी के बजाय हवा उगलने लगे हैं।जिस वजह से बिगड़े हैंडपंपों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सीधी जिले के किसान संघ के जिला अध्यक्ष पवन सिंह सेंगर ने कहा है कि शहर से लगे नजदीक ग्राम सेंगरान टोला के करीब 6 हैंड पंप एवं पडरा के 3 हैंड पंप आज दिनांक तक खराब पड़े हुए हैं जिसकी कई बार जिला अधिकारी को जानकारी भी दी गई एवं शिकायत के बावजूद आज तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई लोग पानी के लिए भटक रहे दर-दर l

गांव -गांव में हवा उगलते हैंडपंप देखें जा रहे हैं।जिनकी मरम्मत करने के प्रति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। वहीं संंविदाकार बिगड़े हैंडपंपों के सुधार कार्य की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। सैकड़ों हैंडपंपों के क्षेत्र में बिगडऩे से ग्रामीण जनों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बताया गया है कि सैकड़ों गांवों के हैंडपंप महीने भर से बिगड़े पड़े हैं किंतु उनकी मरम्मत नही हो पा रही है। जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सहायक यंत्री एवं उपयंत्री से करने पर वह सुधार कार्य कराने की बजाय बहानेबाजी कर रहे हैं। हैंडपंपों के बिगडऩे से ग्रामीण जनों के पीने के पानी की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। अधिकारी शिकायत मिलने के बाद भी संविदाकार पर यह दबाव नहीं बना पा रहे हैं कि बिगड़े हैंडपंपों के सुधार के लिए सतत अभियान चलाया जाए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button