राजनीति

भाजपा कर रही बिरसा मुंडा के सपनों को सरकार — देव कुमार

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा कर रही बिरसा मुंडा के सपनों को सरकार — देव कुमार

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। भगवान वीरसा मुन्डा के जीवन आदर्शो पर सभी को चलना चाहिए। उनके दिखाए गए रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की सरकार निरंतर आदिवासियो के उत्थान और कल्याण लिए कृत संकल्पित है।

उक्त आशय के विचार भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जन्म जयंती पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि बिरसा मुंडा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से सभी को प्रेरणा लेकर उनके बताए हुए जीवन आदर्शो को ग्रहण करना चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, सुरेश सिंह चौहान, जिला महामंत्री विनोद साकेत, मोतीलाल पटेल, सुनीता रानी वर्मा, पूनम सोनी, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, संगीता सिंह चौहान सहित सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button