ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिलाई पंचप्रण प्रतिज्ञा, किया ध्वजारोहण, रोपी अमृत वाटिका

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा ‌ सीधी । भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ जिले के समस्त मंडलों में किया गया।

प्रमुख कार्यक्रम जमोरी कला पंचायत में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर पंचप्रण प्रतिज्ञा, अमृत वाटिका का रोपण, राष्ट्रगान एवं पंचायत की मिट्टी को कलश में सजा कर सरपंच को भेंट किया, यह माटी कर्तव्य पथ दिल्ली में बनने वाले शहीद स्मारक पर लगाई जाएगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर में तिरंगा 13 अगस्त से फहराना चाहिए। अंचल एवं जिले में शहीदों के नाम पर शिला पट्टी का विमोचन, अमृत वाटिका का रोपण एवं निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण एवं भक्ति भाव जागृत करने का यह समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अवसर के रूप में मिला है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के जिला टोली के सदस्य जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम जिले के सभी मंडलों में आज से किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मेरी माटी मेरा देश अभियान अंतर्गत वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती रजनी देवकुमार सिंह जी के साथ

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक पटेल, उपसरपंच लखपति सिंह ,श्रीमती कौशिल्या मौर्य, बहादुर सिंह उईके, श्रीमती वाणी गौतम, श्रीमती रूपा सिंह , रघुराज सिंह, विनोद सिंह , रामपाल प्रजापति एवं अन्य गणमान्य स्थानीय जन उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button