ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय सड़क,परिवहन व राजमार्ग मंत्री से पुनः मिलीं सीधी सांसद 

सांसद रीति पाठक ने स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया में तीव्रता लाने का किया आग्रह

ar 728 ad
AR News Live

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l नई दिल्ली में बुधवार को सांसद श्रीमती रीती पाठक ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंटकर संसदीय क्षेत्र की मुख्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सीधी-सिंगरौली सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39) का कार्य दिसंबर तक पूर्ण कराने,

मोहनिया घाट में सड़क मरम्मत व सौंदर्यीकरण, बीछी में सोन नदी पर पुल निर्माण, सिंगरौली से लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण (वाया बीछी), रीवा से सीधी चार लेन सड़क निर्माण के प्रक्रिया में तीव्रता लाने हेतु आग्रह करते हुए कहा की विगत वर्ष मोहनिया टनल के उद्घाटन अवसर पर मेरी मांग पर आपके द्वारा उक्त कार्य स्वीकृत किए गए थे जिनमें से कुछ कार्यों की कार्यालयीन प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई है परंतु कुछ की नहीं।

 

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के कारण हमारे क्षेत्रवासियों को आवागमन में अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और अति आवश्यक है कि सीधी सिंगरौली सड़क के लिए अब किसी को इंतजार न करना पड़े। जिस तरह से भी हो अब हर हाल में यह सड़क दिसंबर तक पूर्ण हो यही मेरी आपसे अपील है।

उक्त विषयों को श्री गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तीव्रता लाने हेतु दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।

सांसद ने बताया कि सीधी-सिंगरौली सड़क मेरी प्रारंभ से ही प्राथमिकता रही है जिसके लिए मैंने आज फिर मंत्रीजी से भेंट की है, और मेरी मांग पर जितने भी कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई थी उनके लिए मैने मंत्रीजी को स्मरण कराया है। उन्होंने सभी स्थानों पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा भी मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button