ब्रेकिंग न्यूज़

एमपी में IAS ट्रांसफर की बड़ी तैयारी, विंध्य सहित प्रदेश के ये जिले शामिल

ar 728 ad
AR News Live

एमपी में IAS ट्रांसफर की बड़ी तैयारी, विंध्य सहित प्रदेश के ये जिले शामिल

विधानसभा चुनाव 2023 के बाद मध्य प्रदेश सरकार का गठन हो चुका था, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण शासन स्तर पर फेरबदल नहीं किया गया। अब लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका है, और स्थिति सामान्य हो चुकी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बदलाव का समय आ चुका है, मध्य प्रदेश में 6 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं, वहीं राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में भी कई बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। आईए जानते हैं किन जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे एवं भोपाल स्थिति मंत्रालय में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं।

 

मध्य प्रदेश के इन जिलों के बदलेंगे कलेक्टर मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के लगभग 6 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं। कलेक्टर के पद से संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर मुरैना पेपर से अंकित , कलेक्टर सतना के पद से अनुराग वर्मा, कलेक्टर सीहोर के पद से प्रवेश सिंह, कलेक्टर छतरपुर के पद से संदीप जी आर, कलेक्टर रायसेन के पद से अरविंद कुमार दुबे का ट्रांसफर लगभग तय है। यह सभी IAS अधिकारी 2021 से पदस्थ है। आपको बता दे इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी हैं और कुछ के काम से सरकार खुश है।

 

डॉ राजेश राजौरा होंगे मध्यप्रदेश शासन का चेहरा

मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लोकसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री ने एक्सटेंशन दिया था। लेकिन अब लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर डॉक्टर राजेश राजौरा को पसंद किया जा रहा है। आपको बता दे मध्य प्रदेश में डॉक्टर राजेश राजौरा से सीनियर अधिकारियों की भी लिस्ट में टोटल 6 नाम है लेकिन प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव डॉ राजेश को अपने पास मुख्य सचिव के पद पर देखना चाहते है।

 

प्रदेश के मंत्रालय में क्या फेरबदल होगा

वंदना वैद्य को राजनीति के चलते शहडोल कलेक्टर के पद से हटाया गया था। अब चुनाव खत्म हो गए हैं, उन्हें वापस शहडोल कलेक्टर बनाया जा सकता है, इसकी उम्मीद है।

 

मनोज पुष्प अपर सचिव को संचालक पंचायत राज के पद पर पदस्थ हैं लेकिन उनके पास एक और पद मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी है, दोनों में से किसी एक पद को मनोज पुष्प से वापस लिया जा सकता है।

 

रीवा संभाग आयुक्त गोपाल चंद्र डांड जून में रिटायर हो रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव संचालक मत्स्य महासंघ के पद से रिटायर हो चुके हैं। सभी रिक्त पदों पर नई पदस्थापना होगी।

 

चंद्रमौली शुक्ला के पास MD स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन आयुक्त हाउसिंग बोर्ड एवं सचिव विमान टोटल तीन पद पर हैं, इनको भी किसी दो पद से हटाया जा सकता है।

 

अनुपम राजन ने राज निर्वाचन की मुख्य पदाधिकारी के पद पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब वह मंत्रालय में वापस आना चाहते हैं, किसी बड़े डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव जरूर बन सकते हैं।

 

बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाला है आयुक्त मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन के पद पर नई स्थापना की जा सकती है।

 

मो. सुलेमान, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर रहते हुए, मध्य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज मान्यता घोटाला की स्त्रियों को सरकार के फेवर में नहीं ला पाए है। इसीलिए इनको भी पद से हटाया जा सकता है।

 

संजय शुक्ला की प्रस्तावना मुख्यमंत्री कार्यालय में वर्तमान में हो चुकी है, इसके कारण प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग तथा योजना आर्थिक और सांख्यिकी विमान की कमान किसी और अधिकारी को दी जा सकती है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button