ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी में पटाखा भंडारण को लेकर बड़ी कार्यवाही दो दुकानों को किया गया सील

ar 728 ad
AR News Live

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी साकेत मालवीय के निर्देश पर जिले के समस्त पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री के दुकान तथा भंडार की जांच की जा रही है। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदामों एवं वितरण केंद्रों की भी जांच कर विस्फोटकों की बिक्री तथा भंडारण में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

इसी क्रम में उपखंड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा एवं एसडीओपी नारायण कुम्हरे द्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनोद कुमार गुप्ता पिता भैयालाल गुप्ता थनहवा टोला सीधी एवं अब्दुल कादिर पिता मोहम्मद बसीर चकदही मार्ग सीधी की पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पटाखों के भंडारण में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर दुकानों को सील कर दिया गया है। जांच के दौरान तहसीलदार गोपद बनास श्रीमती जान्हवी शुक्ला, नायब तहसीलदार तीरथ प्रसाद अक्षरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती मिनी अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को जिले में स्थित समस्त पटाखा तथा आतिशबाजी व्यापारियों के दुकानों तथा गोदाम स्थलों का सूक्ष्मता से निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदामों एवं वितरण केंद्रों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि विस्फोटकों की बिक्री तथा भंडारण में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। पटाखे एवं विस्फोटक का अवैध रूप से व्यापार करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button