सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटपाट करने वाले आरोपियों को 6 घंटे में किया गिरफ्तार

सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटपाट करने वाले आरोपियों को 6 घंटे में किया गिरफ्तार
सीधी जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी उ.नि. विशाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रास्ता रोककर लूट करने वाले आरोपियों को मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया।
घटना का विवरण:
दिनांक 16 जनवरी 2025 को बृजेश विश्वकर्मा (21 वर्ष), निवासी ग्राम भेलकी कला, थाना जमोड़ी, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने नकटा नाला, ग्राम पनवार चौहानन टोला के पास दिनदहाड़े उसका मोबाइल फोन (रियलमी), चार्जर और ₹1150 नकद लूट लिया।
थाना जमोड़ी में इस घटना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी:
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों, राहुल साहू (24 वर्ष) निवासी ग्राम पड़रा और एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ के दौरान दोनों ने लूट की घटना स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, चार्जर और नकद राशि बरामद कर ली।
मुख्य आरोपी राहुल साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि विधि विरुद्ध बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना जमोड़ी के थाना प्रभारी विशाल शर्मा के साथ-साथ सउनि गोविंदलाल वर्मा, प्र. आर. लल्लू विश्वकर्मा, महाराणा प्रताप सिंह, आर. सतीश तिवारी, नीरज पाराशर, के.पी. सिंह, सुनील त्रिपाठी और सायबर सेल सीधी के प्रदीप मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की प्रशंसा:
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का माहौल बना है और पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।




