क्राइम

जमोडी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 5 लाख 36 हजार रुपए कीमती 210 शीशी ऑन रेक्स कफ सिरप, स्कॉर्पियो सहित, 2आरोपियों को किया गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

जमोडी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 5 लाख 36 हजार रुपए कीमती 210 शीशी ऑन रेक्स कफ सिरप, स्कॉर्पियो सहित, 2आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

 

*अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये जमोड़ी पुलिस ने 5 लाख 36 हजार रुपये कीमती 210 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ, परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन के साथ आरोपियो को किया गिरफ्तार*

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जमोड़ी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के भंडारण परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध की गई कार्यवाही।

 

*मामलें का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 09/02/24 थाना प्रभारी जमोड़ी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दक्षिण करोदिया पानी टंकी के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में तीन लोग अवैध नशीली कफ सीरफ बिक्री करने हेतु रखे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर थाना प्रभारी जमोड़ी अपने नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु मुखविर के बताये स्थान पर पहुचे जहाँ 3 व्यक्ति स्कॉर्पियो वाहन के बाहर खड़े मिले जो पुलिस को आता देख कर भागने लगे जिन्हे हमराह स्टॉफ की मदद से पकड़ा गया एवं स्कॉर्पियो वाहन को चेक किया गया जो दो अलग-अलग कार्टून से कुल 210 शीशी आनरेक्स नशीली कफ सीरप कीमती 35700 रुपये मिली जिसके संबंध में वैध कागजात की मांग की गई जो आरोपियों द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। तब आरोपियों को मय मसरूका गिरफ्तार कर जमोडी थाना लाया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट व 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के कब्जे से 210 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ कीमती 35,700 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कॉर्पियो कीमती 5 लाख कुल कीमती 5 लाख 35 हजार 700 रूपये जप्त कर आरोपी शिवम गौतम पिता रमेश गौतम निवासी सतोहारी थाना रामपुर में किन जिला सीधी, आकाश गुप्ता पिता सतफोड़ा बारी थाना चुरहट एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

*जप्त मशरूका*

210 सीसी आनरेक्स नशीली कफ सीरप कीमती 35700/- एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कीमती 5 लाख कुल कीमती 5 लाख 35 हजार 700 रुपये।

 

*सराहनीय भूमिका*

थाना प्रभारी जमोड़ी उनि विशाल शर्मा, सउनि अच्छे लाल वर्मा ,आर. के.पी. सिंह, प्रसन्न मिश्रा, सतीश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button