चालित अवैध मादक पदार्थ बिकेता के कब्जे से थाना अमिलिया पुलिस ने जप्त कर मामला किया पंजीबद्ध।

सीधी। AR NEWS LIVE
पुलिस अधीक्षक श्री रवीन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में
1- *मामले का सारांश दिनांक 17/6/2023 को* जरिये मुखविर से सूचना मिली की थाना अमिलिया के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरी के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा की झूला में रखकर बिक्री कर रहा है चलित दुकान की तरह बिक्री कर के चला जाता है इस सूचना पर थाना प्रभारी श्री अशोक पांडे के द्वारा टीम गठित की गई जिसमें ASI लालमणि बंसल एवं प्रधान आरक्षक 266 रविंद्र परस्ते प्रधान आरक्षक 322 जितेन्द्र सिंह आरक्षक 489 संतोष यादव टीम ने मुखविर के बताए अनुसार घेराबंदी कर सेमरी तिराहा के पास आरोपी संजय साहू पिता बिहारी साहू उम्र 22 वर्ष निवासी अमिलिया थाना अमिलिया जिला सीधी के कब्जे से एक झोला के अंदर पन्नी के अंदर 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹ 75 00/- का मिलने पर विधिक कार्रवाई उपरांत प्रकरण में अपराध कं
397/2023 धारा 20 B एनडीपीएस एक्ट 1985 वापसी पर कायम कर विवेचना में है
2- जप्ती मसरूका
एक झोला के अंदर पन्नी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा 750 ग्राम कीमती ₹ 7500
3- कार्रवाई अनुसंधान
थाना प्रभारी अमिलिया अशोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व
उप निरीक्षक इन्दाज सिंह (सहयोगकर्ता ) सहायक उपनिरीक्षक संतोष बंसल (कायमी करता) एवं प्रधान आरक्षक 322 जितेन सिंह तथा प्रधान आरक्षक 266 रविंद्र सिंह परस्ते आरक्षक 489 संतोष यादव एवं आरक्षक 140 दिनेश रावत का सूचना तंत्र व सराहनीय सकारात्मक सहयोग रहा




