सीधी

समय-सीमा प्रकरणों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिकायतों का केवल औपचारिक नहीं, बल्कि स्थायी और संतोषजनक समाधान किया जाए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को सभी सेवाएं तय समय में उपलब्ध कराने और समय-बाह्य मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, पानी की टंकियों की सफाई और खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र अभियान चलाकर बनाने तथा विद्यालयों तक पहुंचने वाले मार्गों को बाधामुक्त रखने पर भी जोर दिया।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खरीफ सीजन को देखते हुए खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि उर्वरकों का विक्रय केवल ई-विकास पोर्टल के माध्यम से किया जाए और उपखंड अधिकारी नियमित निगरानी रखें।

राजस्व विभाग को खसरा एवं नक्शों की लंबित विसंगतियों का निराकरण, भू-अर्जन कार्यों में पारदर्शिता, पटाखों के भंडारण की जांच तथा संबल योजना के नवीन पंजीयन के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वरोजगार योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

मानसून को देखते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को बाढ़ प्रबंधन की तैयारियां मजबूत रखने, साफ-सफाई, पुल-पुलियों के निरीक्षण, पेयजल व्यवस्था, क्लोरीनेशन और जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विधानसभा प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में शासन को भेजने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय, एसडीएम प्रिया पाठक, राकेश शुक्ला, आरपी त्रिपाठी, शैलेश द्विवेदी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button