क्राइम

सीधी में अवैध खनन पर एक्शन: रेत से भरा हाइवा जब्त, कंपनी पर केस दर्ज

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रेत के अवैध परिवहन और मुरूम उत्खनन के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान एक हाइवा वाहन जब्त किया गया, जबकि एक निजी कंपनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

रेत से भरा हाइवा जब्त

खनिज विभाग की टीम ने 17 अप्रैल 2026 को ग्राम पनवार, तहसील गोपदबनास में जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा (MP53HA1482) पकड़ा। वैधानिक दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को जब्त कर थाना जमोड़ी की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। संबंधित वाहन मालिक और चालक के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुरूम उत्खनन पर कंपनी फंसी

इसी कार्रवाई के तहत ग्राम कुकड़ीझर में निजी भूमि पर अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत की जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर NST Engineering Projects LLP के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। कंपनी पर आरोप है कि अवैध रूप से निकाले गए मुरूम का उपयोग निर्माणाधीन सड़क में किया जा रहा था।

कलेक्टर के सामने पेश होंगे मामले

दोनों मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन की चेतावनी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button