संगठन का चुनाव राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी करना- लोकेंद्र

संगठन का चुनाव राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी करना- लोकेंद्र
भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता पूर्ण कर रचा इतिहास — देव कुमार
भारतीय जनता पार्टी की संगठन पर्व कार्यशाला संपन्न
सीधी। भारतीय जनता पार्टी में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र है, जिसके कारण संगठन पर्व के अंतर्गत प्राथमिक सदस्यता और फिर सक्रिय सदस्यता और उसके बाद संगठन चुनाव भारतीय जनता पार्टी करने जा रही है। संगठन चुनाव पार्टी की मजबूती और ऊर्जावान, राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी करना है। भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है।
उक्त आशय के उद्गार भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन चुनाव के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री, पूर्व प्रदेश के मीडिया प्रभारी और जिले के जिला चुनाव अधिकारी लोकेंद्र पाराशर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। चुनाव अधिकारी श्री पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है क्योंकि इस में ही कभी बूथ अध्यक्ष रहे अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बाद में केंद्रीय गृहमंत्री बने वहीं एक सामान्य चाय बेचने वाले परिवार का बच्चा दुनिया का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में बनता है। चुनाव अधिकारी लोकेंद्र पाराशर ने पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को बधाइयां देते हुए कहा कि सीधी जिले की सदस्यता का लक्ष्य तीन लाख था जिसे आप सभी ने परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए 3 लाख दो हजार से अधिक रिकार्ड सदस्यता कर जिले को गौरवान्वित किया है। इसके लिए पार्टी के सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं वही सीधी विधानसभा लक्ष्य से 115 प्रतिशत से अधिक सदस्यता करके इतिहास रचा है। चुनाव अधिकारी श्री पाराशर ने मंडलवार चुनाव सहयोगियों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव सर्वसम्मति से और पार्टी विस्तार की दृष्टि से निर्विरोध रूप से संपन्न करें।
बॉक्स
संगठन को मजबूती प्रदान करने का चुनाव— सांसद
लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव केवल अध्यक्ष बनने के लिए नहीं बल्कि संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए होता है। परिवार और सर्वव्यापी और शानदार हो, इसके लिए पार्टी की सदस्यता करने के पश्चात शानदार पदाधिकारी की टीम बनाएं।
बॉक्स
टीम भावना से करें निर्वाचन का कार्य – पाण्डेय
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वान कार्यकर्ता आपसी सहमति और समन्वय के साथ आगामी दिनों में संपन्न होने वाले संगठन के चुनाव को संपादित करें। यह ध्यान रखें कि भाजपा में पद नहीं दायित्व होता है, सम्मान नहीं बल्कि एक चुनौती होती है। सक्रिय सदस्य ही पार्टी के पदाधिकारी बन सकेंगे। संगठन चुनाव में पार्टी की मर्यादा का पालन करते हुए पार्टी की रीति नीति से आगामी दिनों में होने वाले सभी संगठन चुनाव को गंभीरता के साथ संपादित करें।
बॉक्स
बिना किसी पूर्वाग्रह के गठित करें शानदार टीम — देव कुमार
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने विगत वर्षों में हुए शानदार पार्टी कार्यक्रमों की चर्चा करने के साथ-साथ संगठन पर्व को भी ऐतिहासिक ढंग से संपन्न करने के लिए सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का दोनों हाथ जोड़कर अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाइयां दी। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि हमने दो लाख बयालिस हजार चार सौ डिजिटल रूप से सदस्य बनाएं वही 60000 से अधिक ऑफलाइन सदस्यता कर जिले में रिकॉर्ड सदस्यता की है। और लक्ष्य से अधिक सदस्यता अर्जित कर प्रदेश में जिला गौरवान्वित हुआ है। इसी प्रकार से संगठन पर्व के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी संगठन चुनाव में शानदार बिना किसी पूर्वाग्रह से टीम का गठन करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के विजन देश को विश्व की महाशक्ति बनाने के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। जिसका उपस्थित जन समुदाय ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।
बॉक्स
संगठन चुनाव से होगा अच्छी टीम का गठन — विधायक
सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से हमने संगठन पर्व के अंतर्गत प्राथमिक डिजिटल और सक्रिय सदस्यता ऐतिहासिक ढंग से बनाई है। उसी प्रकार से अच्छे और संगठन निष्ठ कार्यकर्ताओं की फौज, हम इन संगठन चुनाव में खड़ी करें और पार्टी को अजेय बनाएं। स्वागत भाषण एवं संगठन पर्व की प्रस्तावना सहायक चुनाव अधिकारी और पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा ने रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक पटेल और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विवेक कोल ने किया।
बॉक्स
यह भी रहें बैठक में मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक चुनाव अधिकारी मोतीलाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार साहू, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, राम प्रसाद वैश्य, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, अनिल पाण्डेय, अमलेश्वर चतुर्वेदी, सुरेश सिंह चौहान, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न तिवारी, विश्वबंधु धर द्विवेदी, विनय सिंह चौहान, राकेश रतन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉ मनीला सिंह चौहान, अजीत पांडे शिवदान साकेत मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, राकेश मौर्या, लोरिक प्रसाद यादव, पुन्नू खान,मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, राजेश्वर पटेल, विनोद सिंह पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी सहित मोर्चा, मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री और निर्वाचन टोली के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।




