24 पेड़ हरे गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर मझौली पुलिस ने की कार्यवाही

24 पेड़ हरे गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर मझौली पुलिस ने की कार्यवाही
सीधी। जिले की मझौली पुलिस ने 24 किलो 400 ग्राम हरे गांजा के पेड़ के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मझौली दीपक बघेला से मिली जानकारी अनुसार थाने में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की ग्राम माटा अमहा टोला का गुलाब सिंह गोंड अपने घर के सामने तरफ बाड़ी में गांजा के पेड अत्याधिक संख्या में लगाया है जो काफी बडे बडे है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी मझौली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर उनके मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर मुखिवर के बताये स्थान के लिए रवाना किया गया। टीम रवाना होकर ग्राम माटा अमहा टोला में मुखविर के बताये अनुसार संदेही गुलाब सिंह गोड पिता हिम्मत सिंह गोड के घर पहुची तो संदेही गुलाब सिह गोड अपने घर में मिला जिसके बाड़ी की तलाशी ली गई तो मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधे (पेड) लगे हुये मिले जिनको गिनवाया गया तो कुल 24 नग पेड़ पाये गये तथा पौधे की पहचान की गई तो मादक पदार्थ गांजा के पेड होना पाया गया। समस्त 24 नग मादक पदार्थ गांजा के पौधे की तौल कराया गया जो कुल 24 किलो 400 ग्राम वजन मादक पदार्थ गांजा के हरे पेड़ कीमती 2 लाख 40 हजार रूपये का पाया गया। संदेही से उक्त गांजा के पौधे रोपने के संबंध में वैद्य कागजात की मांग की गई जो कोई कागजात पेश नहीं किया जिससे संदेही का यह कृत्य धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया जाकर आरोपी गुलाब सिहं गोड पिता हिम्मत सिंह गोड उम्र 50 वर्ष निवासी माटा अमहा टोला थाना मझौली जिला सीधी को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में थाना मझौली से थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक दीपक बघेला,उनि अमोल सिंह, सउनि संदीप वर्मा, प्रआर. महेन्द्र सिंह पाटले, धीरेन्द्र बागरी, विजय सिंह, बृजेश पनिका, आर दीपनारायण सिंह, राजू तड़के, भैयालाल सिंह, तिलकराज सिंह, आर.चालक अलताज मंसूरी एवं मआर. प्रतीक्षा तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।




