क्राइम

अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस की कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये लगभग 80 हजार रूपये कीमती 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।

ar 728 ad
AR News Live

अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस की कार्यवाही, कार्यवाही करते हुये लगभग 80 हजार रूपये कीमती 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त।

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के कुशल निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में कार्यवाही करते हुये सीधी पुलिस द्वारा 30 हजार रूपये कीमती 3 किलोग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 50 हजार के साथ 01 आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

 

*मामले का संक्षिप्त विवरणः-* पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विक्रय परिवहन एवं भण्डारण के उपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस तारतम्य में दिनांक 29.09.2024 को शायं थाना प्रभारी जमोड़ी उनि विशाल शर्मा को जिरियें मुखविर सूचना मिली कि ग्राम पड़खुरी 01 का रमेश कुमार कुशवाहा पिता सुखलाल प्रसाद कुशवाहा अपने स्पेन्डर मोटरसायकल से जिसकी डिग्गी में मादक पदार्थ गांजा रखकर जमोड़ी तरफ से पड़खुरी जाने वाला है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी जमोड़ी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान तरफ रवाना किये जो टीम ग्राम पड़रा बाईपास मनीष सिंह बधवा रोड के पास पहुंची तो स्प्लेन्डर मोटरसायकल काले रंग की जिसका नम्बर एमपी 53 एमजे 9608 से एक व्यक्ति आते मिला जिसको रोककर उसका नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम रमेश कुशवाहा पिता सुखलाल कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी पड़बुरी 01 थाना जमोड़ी जिला सीधी (म.प्र.) का होना बताया जिसकी तलाशी ली गई तो संदेही के पास मोटरसायकल के डिग्गी में 06 पैकेट जिसके ऊपर टेपिंग की हुई मिला जिसको खोलकर सूंघकर रगड़कर पूर्व अनुभव के आधार पर पहचान की गई जो मादक पदार्थ गांजे का होना पाया गया। बरामद गांजे का तौल किया गया जो 03 किलो ग्राम कीमती 30000 रुपये का होना पाया गया जिसे समक्ष गवाहो के जप्त किया गया। आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि विशाल शर्मा, सउनि रामबाबू दीपांकर, प्रआर. लल्लू विश्वकर्मा, सतीश तिवारी, बालेन्द्र सिंह एवं वाहन चालक प्र.आर. अशोक बहरोलिया की अहम भूमिका रही।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button