ब्रेकिंग न्यूज़

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी बना प्रदेश का उत्कृष्ट डिलीवरी प्वाइंट 

ar 728 ad
AR News Live

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरी बना प्रदेश का उत्कृष्ट डिलीवरी प्वाइंट

 

 

सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहावल अंतर्गत डॉ अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरी को गत दिवस 27 सितंबर 2024 को मध्य प्रदेश में उत्कृष्ट प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र एल-1 डिलीवरी प्वाइंट के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

 

उल्लेखनीय है कि संस्था में प्रतिदिन 8-10 प्रसव होते हैं, जहां वर्ष 2023 में 1890 सफल प्रसव कराए गए और 10500 ओपीडी मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। बहरी में एक चिकित्सक डॉ अमित कुमार वर्मा, तीन नर्सिंग ऑफिसर तथा एक एएनएम पदस्थ हैं। सीमित संसाधनों में डॉ वर्मा के कुशल नेतृत्व में जनता को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। पीएचसी बहरी में प्रसव के साथ सुरक्षित गर्भपात की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

 

पीएचसी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी सिहावल के द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं और संस्था के उन्नयन हेतु शासन से अपेक्षा की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी उत्कृष्ट कार्य हेतु बहरी संस्था प्रभारी को 26 जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button