मैहर में भीषण हादसा : खड़े हाइवा से टकराई बस, 9 की मौत 17 घायल*

*मैहर में भीषण हादसा : खड़े हाइवा से टकराई बस, 9 की मौत 17 घायल*
*मैहर में भयानक हादसा, फिर कैसे बच गई 36 की जान, कितना खौफनाक था मंजर?*
मैहर- जिले में देर रात एक बड़ा हादसा होने से बस यात्री असमय काल के गाल में समा गए, शनिवार देर रात एक यात्री बस खड़े हाइवा से टकरा गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं 6 लोगो ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की मौत सतना अस्पताल में हुई।
*पत्थर लोड था हाइवा*
बताया गया कि आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस (यूपी 72 एटी 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी, मैहर के पास यह बस पत्थर लोड खड़े हाइवा से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे की सूचना पर नादन और मैहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम मैहर विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और
मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी, यात्रियों से भरी बस चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा भिड़ी। खबरों के
मुताबिक इस हादसे में प्रारंभिक तौर पर 9 लोगो के मौत हो गई है और 17 से ज्यादा यात्री घायल है। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई जब तक आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचते तब तक 6 लोगों
ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरु किया गया। हादसा कितना भीषण था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जेसीबी के जबडों से दुर्घटना ग्रस्त बस से यात्रियों के शव निकाले गये। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल कई यात्रियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
*सुबह तक घायलों,को निकालने का प्रयास*
बताया जा रहा है कि कुछ शव और घायल लोग बस में फंस गए। जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकालने की कोशिश की गई। साथ ही गैस कटर से बस का दरवाजा काटा गया। मैहर पुलिस की माने तो ये हादसा शनिवार देर रात हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा। घायलों को मैहर, अमरपाटन व सतना जिला चिकित्सालय में है। उपचार के लिये लाया गया इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रयागराज से रीवा होकर नागपुर जा रही बस हाईवा से टकरा गई, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल है। घायलों का उपचार अमरपाटन, मैहर व सतना के अस्पताल में किया जा रहा है।
*सुधीर कुमार अग्रवाल (पुलिस अधीक्षक मैहर)*




