मध्य प्रदेश

निश्चेतना विशेषज्ञों के राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने किया शुभारंभ…

ar 728 ad
AR News Live

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जटिल ऑपरेशन प्रक्रियाओं में निश्चेतना के क्षेत्र में हुई प्रगति अत्यंत कारगर साबित होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में राज्य स्तरीय निश्चेतना विशेषज्ञों के 38वें वार्षिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्राप्त ज्ञान न केवल चिकित्सा शोध में योगदान देगा, बल्कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं देने में भी मदद करेगा।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह सम्मेलन रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के साथ प्रदेश के अन्य चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों के लिए भी ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा। उन्होंने सम्मेलन को चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर बताया और देश-विदेश से आए विशेषज्ञों का स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने स्मारिका का विमोचन भी किया और बाहर से आए निश्चेतना विशेषज्ञों का सम्मान किया।

 

डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम से रीवा के चिकित्सकों को निश्चेतना के क्षेत्र में हुई नई प्रगति, रोग प्रबंधन और दर्द को कम करने वाली पद्धतियों के बारे में जानकारी मिलेगी। कांफ्रेंस में रीवा के चिकित्सकों द्वारा इस कार्यशाला में शोधपत्रों का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा, जिससे उनके शोध कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलेगी।

 

सम्मेलन में देश-विदेश से आए 100 से अधिक निश्चेतना विशेषज्ञों शामिल हुए। सम्मेलन में क्रिटिकल केयर, वेंटिलेटर प्रबंधन और दर्द रहित चिकित्सा के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जायेगी। अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरूण श्रीवास्तव, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक श्री राहुल मिश्रा, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव सहित देश-विदेश से आए निश्चेतना विशेषज्ञ और चिकित्सक उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button