ब्रेकिंग न्यूज़

*जिला अस्पताल में डॉक्टरों की तलाश में भटक रहे मरीजः जय*

ar 728 ad
AR News Live

*जिला अस्पताल में डॉक्टरों की तलाश में भटक रहे मरीजः जय*

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l जिलाअस्पताल की बेपटरी हो चुकी उपचार व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने कहा है कि उपचार की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को मायूस होना पड़ रहा है। यहां की उपचार व्यवस्था सुधारने की बजाय अपने निजी प्रैक्टिस में ज्यादा ध्यान दे रहा है। इसके चलते यहां पदस्थ डॉक्टर भी मनमानी करने पर उतारू है। न समय पर अस्पताल पहुंच रहे और न निर्धारित समय तक बैठते। डॉक्टरों को ड्यूटी पीरियड में जहा अस्पताल में सेवाएं देनी चाहिए,वो सब अपनी निजी क्लिनिको में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे होते है। ऐसे में मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहते है। घंटो इंतजार के बाद भी उन्हें समुचित उपचार जब नही मिलता तो वो निजी क्लिनिको में उपचार कराने को मजबूर हो जाते हैं। श्री सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन से लेकर समस्त डॉक्टर अपने निजी प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। ऐसे में दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में असुविधाओं के कारण अधिकतर लोग कर्ज लेकर निजी अस्पतालों में परिजनों का इलाज कराने को विवश हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button