युवा कांग्रेस के सत्याग्रह का आगाज करेंगे – पूर्व नेता प्रतिपक्ष

युवा कांग्रेस के सत्याग्रह का आगाज करेंगे – पूर्व नेता प्रतिपक्ष
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी, 16 जुलाई, 2024
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने बताया कि 24 घंटे चलने वाले सत्याग्रह आंदोलन का आगाज पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया करेंगे सत्याग्रह 18 तारीख को सुबह 10 बजे से होगा स्थान गांधी चौराहा पार्किंग स्थल और समापन युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव करेंगे।सीधी युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने नर्सिंग महाघोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ 24 घंटे सत्याग्रह करके विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया,सत्याग्रह में अपना समर्थन देने बड़ी संख्या में युवा और छात्र सम्मिलित होगे।
जिला युवा कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू कहा आग्रह है कि सीधी जिले क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,सीधी जिले क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी,जिलाध्यक्षगण पूर्व अध्यक्षगण, नगरीय निकाय एवं पंचायती राज के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त पार्षदगण,जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य एवं कांग्रेसजन और सीधी जिले के समस्त युवा पहुंचकर सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम को सफल बनाएं।




