संवेदनशील सांसद डॉ मिश्रा पहुंचे शिव दयाल के घर, बढ़ाया ढाढस, कहा हर संभव होगी मदद

संवेदनशील सांसद डॉ मिश्रा पहुंचे शिव दयाल के घर, बढ़ाया ढाढस, कहा हर संभव होगी मदद
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम माटा, करही टोला में शिव दयाल गुप्ता के घर पर भीषण आग लगने की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवेदनशील सांसद डॉ राजेश मिश्रा पहुँचकर जायजा लिया एवं उनके परिवार जनों से भेंट की तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि पीड़ित परिवार शिवदयाल गुप्ता की हर संभव, हर प्रकार से मदद की जाएगी। उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को सांसद डॉक्टर मिश्रा ने त्वरित निर्देश जारी करते हुए इनकी मदद करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार हर आपदा से ग्रसित व्यक्ति के लिए, हर संभव मदद करती है। मैं क्षेत्र की समस्त जनता जनार्दन की सेवा के लिए हर समय तैयार हूं।




