*अवैध नशे के विरुद्ध लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही*

*अवैध नशे के विरुद्ध लगातार जारी है सीधी पुलिस की कार्यवाही*
*कार्यवाही करते हुये अलग अलग मामलो में लगभग 15 हजार रूपये कीमती 1 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुये प्रकरण किये पंजीबद्ध।*
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कमर्जी उनि पवन सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ के विक्रेताओ के ऊपर कार्यवाही करते हुये 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार ।
*मामले का संक्षिप्त विवरणः-*दिनांक 30.06.2024 को देहात भ्रमण के दौरान सउनि विनोद त्रिपाठी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की हटवा खास का राजेश सिंह चौहान अपने घर के पीछे गंजा विक्री करने हेतु रखा हुआ है थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा मुखविर सूचना के आधार पर स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना हुए जो मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम हटवा खास पहुंचा तो घेर के पीछे एक व्यक्ति काले रंग की एक पन्नी रखे मिला जो पुलिस को देख कर भागने लगा तब उसे हमराही स्टाफ की मदद से पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछा गया तो नाम राजेश सिंह चौहान पिता स्व बैजनाथ सिंह चौहान उम्र 48 निवासी हटवा खास होना बताया थाना कमर्जी जिसकी तलाशी लेने पर काले रंग की पन्नी अवैध मादक पदार्थ गंजा होना पाया गया जिसको तौल कराने पर 1.5 किलोग्राम गांजा कीमती 15 हजार रूपये पाया गया* जिसे आरोपियों से जप्त कर उसके उत्पादन और रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 20(B) के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
राजेश सिंह चौहान पिता स्व बैजनाथ सिंह चौहान उम्र 48 निवासी हटवा खास थाना कमर्जी जिला सीधी
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह, सउनि.विनोद त्रिपाठी, आर0 नीरज और रमेष साहू एवं कमर्जी पुलिस के अन्य पुलिसकर्मियो की अहम भूमिका रही है।




